अपडेटेड 27 December 2025 at 08:32 IST
Rashifal: अधूरे काम होंगे पूरे, बढ़ेगा मान-सम्मान और... मेष से मीन तक, किस राशि का कैसा बीतेगा दिन? जानें
Rashifal: आज का दिन किसी राशि के लिए धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ाने वाला होगा, जबकि कुछ के लिए आर्थिक लाभ लेकर आएगा।
Aaj Ka Rashifal: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशिवालों तक के जीवन में कई बदलाव लेकर आएगा। किसी राशि की धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जबकि कुछ को आर्थिक लाभ के योग हैं। ऐसे में अन्य राशियों का दिन कैसा बीतेगा चलिए बताते हैं।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। किसी बात से मन प्रसन्न रह सकता है। कारोबार में उन्नति के योग हैं।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज का दिन आनंदमय बीतेगा। इनकम के नए स्रोत खुलेंगे और वृद्धि होगी। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा। लव लाइफ में संतुष्टि बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। कार्यक्षेत्र में वातावरण अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। गृहस्थ जीवन में आनंद बना रहेगा। पार्टनर से कोई उपहार मिल सकता है। सरकारी कामों में आने वाले अवरोध दूर होंगे।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज का दिन कई मामलों में लाभदायक होने वाला है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ समय बिता सकते हैं। व्यापार में कोई बड़ा सौदा होने की संभावना है। अचानक आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है। सेहत के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। कार्यस्थल पर वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव से बचें। परिवार के समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेमी के साथ डेट पर जाने की संभावना है।
तुला राशि (Libra Horoscope)
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। घूमने-फिरने में समय बिता सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। सामाजिक संपर्क का लाभ मिलेगा। सम्मान और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। विपरीत परिस्थितियों में भी विजेता की भांति अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है। परिवार में सदस्यों में मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। संतान के संबंध में समस्याएं खड़ी हो सकती है। शेयर बाजार में अधिक लालच हानि का कारण बन सकता है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। उत्साह का अभाव रहने की उम्मीद है। सपंत्ति के दस्तावेजों पर विशेष ध्यान दें। धन हानि के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय होंगे।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। रणनीति में शत्रुओं को परास्त करेंगे। पढ़ाई में मन लगाने से विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के बीच मेल-जोल बढ़ेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज के दिन लाभ के साथ-साथ हानि के भी योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम में सराहा जा सकता है। छात्रों के लिए समय मध्यम रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें, अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। मन में दुविधाएं होने से कोई ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से नए काम की शुरुआत करेंगे तो सफलता प्राप्त होगी। इनकम को सोर्स बढ़ने की उम्मीद है। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। परिवार में तालमेल बना रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 27 December 2025 at 08:32 IST