Holika Dahan: आर्थिक तंगी या बुरी नजर के साए से चाहिए छुटकारा, होलिका दहन की रात कर लें ये उपाय
ज्योतिष शास्त्र में होलिका दहन की रात का बहुत महत्व माना जाता है, क्योंकि इस रात किया गया उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है।
Holika Dahan Upay: रंगों के त्योहार होली को आने में अब बस कुछ दिन ही और शेष रह गए हैं। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है, लेकिन रंग खेलने से पहले होलिक दहन की परंपरा है, जो कि होली के एक दिन पहले मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में भी Holika Dahan का बेहद खास महत्व माना गया है। कहते हैं कि इस रात अगर आप कुछ उपायों को करते हैं, तो आपकी किस्मत भी पलट सकती है।
इस साल होली का त्योहार 25 मार्च 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं इसके एक दिन पहले यानी 24 मार्च दिन रविवार की रात होलिका दहन की परंपरा निभाई जाएगी। ऐसे में इस रात आप कुछ उपायों को आजमा सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
होलिका दहन की रात करें ये उपया (Holika Dahan Upay)
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए
अगर कोई व्यक्ति हमेशा आर्थिक तंगी से जूझता रहता है और लाख कोशिशों के बाद भी कर्ज से छुटकारा नहीं मिलता, तो ऐसे में उसे होलिक दहन की अग्नि की बची हुई राख को घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर उसे धन रखने के स्थान पर रख देना चाहिए। ऐसा करने पर धन वृद्धि के योग बनते हैं साथ ही धन आगमन के रास्ते भी बनने लगते हैं।
कारोबार में वृद्धि के लिए
अगर किसी के कारोबार या नौकरी में सालों से तरक्की नहीं मिल रही है, तो ऐसे व्यक्ति को 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने पर व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। साथ ही अच्छा धन लाभ होगा।
बनने लगेंगे रुके हुए काम
अगर किसी का काम बनते-बनते रुक जाते हैं, तो उन्हें होलिका दहन की रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर पूजा करनी चाहिए और भगवान से सुख-समृद्धि की प्रार्थना करनी चाहिए। ऐसा करने पर सभी काम बनने लगते हैं और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।
बुरी नजर से मिलेगा छुटकारा
होलिका दहन की रात घर के सभी सदस्यों की नजर उतारनी चाहिए। इसके लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से काले उड़द के गिनकर 7 दाने लें। फिर बारी-बारी से उनको बैठ कर सात बार उनके सिर के ऊपर से घुमाकर फेर लें। सभी के साथ ऐसा करने के बाद उड़द के दाने को ले जाकर धधकती हुई होलिका की आग में फेंक कर वापस लौट आ जाएं, लेकिन ध्यान रहे की वापस आते समय भूलकर भी पलटकर पीछे न देखें और यह उपाय रात के अंधेरे में ही करें।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 20 March 2024 at 21:00 IST