अपडेटेड 13 March 2025 at 19:33 IST

Holika Dahan Puja Mantra 2025: होलिका दहन पर अग्नि के सामने करें इन मंत्रों का जाप

यदि आप होलिका दहन के दौरान घर में सुख समृद्धि के लिए कुछ नियम करना चाहते हैं तो यहां दिए गए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

होलिका दहन पर मंत्र | Image: Meta AI

Holika Dahan Puja Mantra 2025: होलिका दहन के दिन यदि परिक्रमा करते वक्त कुछ मंत्रों का जाप किया जाए तो मान्यता है इससे न केवल घर में सुख समृद्धि आ सकती है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो सकती है। मंत्रों में बड़ी ताकत होती है। ऐसे में इन मंत्रों का जाप करने से घर में सकारात्मकता आ सकती है। व्यक्ति को इन मंत्रों के बारे में पता होना जरूरी है।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आपको परिक्रमा करते वक्त किन मित्रों का जाप करना है। पढ़ते हैं आगे... 

होलिका दहन पर मंत्रों का जाप

  • ॐ प्रह्लादाय नम:
  • ॐ नृसिंहाय नमः
  • ॐ होलिकायै नमः
  • ॐ श्रीं ह्लीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः
  • ॐ रां राहवे नमः
  • ॐ सूर्याय नमः
  • राम राम रामेति रमे रामे मनोरमे । सहस्रनाम तत्तुल्यं रामनाम वरानने
  • ॐ भूर् भुवः स्वः तत् सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
  • वक्र तुंड महाकाय, सूर्य कोटि समप्रभ: ।
    निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभ कार्येषु सर्वदा ।।
  • गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्ं ।
    उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम् ।।
  • वसुदेवसुतं देवं कंसचाणूरमर्दनम् ।
    देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम् ।।
  • वृन्दावनेश्वरी राधा कृष्णो वृन्दावनेश्वरः ।
    जीवनेन धने नित्यं राधाकृष्णगतिर्मम ।।
  • सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयङ्करि ।
    सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तु ते ।।
  • नमस्ये सर्वलोकानां जननीमब्जसम्भवाम् ।
    श्रियमुन्निद्रपद्माक्षीं विष्णुवक्षःस्थलस्थिताम् ।।
  • ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा ।।
  • मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम् ।
    वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये ।।

ये भी पढ़ें - आज छोटी होली पर रहेगा भद्रा का साया, नोट करें होलिका दहन का समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 13 March 2025 at 19:33 IST