अपडेटेड 5 March 2025 at 09:04 IST
Holika Dahan 2025: होली पर होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, बदल जाएगी किस्मत
Holika Dahan Ke Upay: अगर आप किसी तरह की दुख-परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको होलिका दहन की राख से कुछ उपाय जरूर करने चाहिए।
Holika Dahan 2025 Ke Upay: हिंदू धर्म में होली (Holi 2025) का बेहद खास महत्व है। इस त्योहार का इंतजार लोग पूरे साल बेसब्री से करते हैं। होली का त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है, जिसके बाद अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि होली रंगोत्सव के रूप खेली जाती है।
इस साल 13 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा, जिसके बाद अगले दिन यानी 14 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में अगर आप किसी तरह के कष्ट या परेशानी से गुजर रहे हैं तो आपको होलिका दहन की राख का इस्तेमाल कुछ उपायों को करने के लिए करना चाहिए।
होलिका दहन की राख के इन उपायों को करके आपको वास्तुदोष समेत कई तरह की दुख-परेशानियों से छुटाकारा मिलेगा। तो चलिए जानते हैं कि होलिका दहन की राख से आप कौन-कौन से आसान उपाय कर सकते हैं।
होलिका दहन की राख से करें ये उपाय (Do these remedies with the ashes of Holika Dahan)
- अगर आप अपने घर से वास्तुदोष को दूर करना चाहते हैं, तो होलिका दहन के बाद बची हुई राख को घर के सभी कोनों में छिड़कें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
- अगर आप होलिका दहन की राख को पानी में मिला कर घर के सभी कोनों में छिड़कते हैं, तो घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
- होलिका की राख को बहुत पवित्र माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु कमजोर हैं, तो होलिका दहन की राख को एक लोटे पानी में डालकर शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इस उपाय से आपकी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
- नजर दोष से बचने के लिए आप होलिका दहन की राख को ताबीज में बांध कर उसे अपने गले में पहन सकते हैं। इससे बुरे सपनों से भी छुटकारा मिलेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 5 March 2025 at 09:04 IST