अपडेटेड 16 March 2025 at 08:08 IST

Holi Bhai Dooj 2025: होली भाई दूज आज, जानिए शुभ मुहूर्त और तिलक करने की विधि

Holi Bhai Dooj 2025: आइए जानते हैं कि होली भाई दूज के लिए शुभ मुहूर्त और तिलक विधि क्या है।

Follow :  
×

Share


होली भाई दूज | Image: Freepik

Holi Bhai Dooj 2025: हर साल होली के बाद चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को होली भाई दूज का त्योहार बनाया जाता है। जो कि आज यानी रविवार, 16 मार्च को मनाया जा रहा है। ये त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाकर उसकी लम्बी उम्र की कामना करती हैं।

ऐसे में अगर आप भी होली भाई दूज पर भाई को तिलक करने जा रही हैं तो आपको शुभ मुहूर्त और तिलक करने की विधि के बारे में जान लेना चाहिए। आइए हम बताते हैं तिलक करने से शुभ मुहूर्त और विधि के बारे में।

होली भाई दूज 2025 पर तिलक का शुभ मुहूर्त (Holi Bhai Dooj 2025 and Shubh Muhurat)

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 15 मार्च को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर हो चुकी है जिसका समापन रविवार 16 मार्च को शाम 04 बजकर 58 मिनट पर होगा। ऐसे में इस बार होली भाई दूज का त्योहार 16 मार्च  को मनाया जा रहा है।

16 मार्च को द्वितीय तिथि शाम 4 बजकर 58 मिनट पर खत्म हो रही है। ऐसे में आप सुबह से लेकर शाम 4 बजकर 58 मिनट तक भाई का तिलक तक सकते हैं। ये होली भाई दूज तिलक का सबसे शुभ समय होगा।

होली भाई दूज 2025 पर तिलक की विधि (Holi Bhai Dooj 2025 Tilak Pujan Vidhi)

  • भाई दूज के शुभ अवसर पर भाई अपनी बहनों के घर जाते हैं।
  • बहनें अपने भाई को उचित आसन पर बैठाएं।
  • धूप दीप से आरती उतारकर रोली एवं अक्षत से तिलक लगाएं और फूलों का हार पहनाए।
  • इसके बाद बहने अपने हाथ से रसोई बनाएं गए पकवान भाई को खिलाएं।
  • और फिर भाई अपनी बहनों को  अपनी क्षमता अनुसार कोई भेंट या दीक्षा देता है।  करना चाहिए।  

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन्हें होगा बिजनेस में मुनाफा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे; पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 08:08 IST