अपडेटेड 4 March 2026 at 07:48 IST
Holi 2026 Time: आज है होली का पर्व, जानें पूजा मुहूर्त और रंग खेलने का सही समय
Holi 2026 Time: आज देशभर में होली का महापर्व मनाया जा रहा है। अब ऐसे में देवी-देवताओं को रंग लगाने और होली खेलने का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Holi 2026 Time: रंगों का त्योहार होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। साल 2026 की होली विशेष है, क्योंकि इस बार ग्रहों की स्थिति और चंद्र ग्रहण के साये के कारण तिथियों और मुहूर्त को लेकर काफी चर्चा रही है।
यदि आप भी आज रंगों के उत्सव में डूबने वाले हैं, तो यह जानना जरूरी है कि पूजा का उत्तम मुहूर्त क्या है और रंग खेलने का सही समय क्या रहेगा? आइए इस लेख में आपको विस्तार से बताते हैं।
होली खेलने की सही तिथि और मुहूर्त क्या है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा को धुलेंडी यानी रंगों वाली होली खेली जाती है। वैसे तो ब्रह्म मुहूर्त सबसे उत्तम माना जाता है। लेकिन आप इस मुहूर्त में भी भगवान की पूजा कर सकते हैं और रंग लगा सकते हैं।
सुबह का शुभ समय- सुबह 6:45 से 9:30 तक है।
रंग खेलने का सही समय क्या है?
शास्त्रों और ज्योतिषीय गणना के अनुसार, ग्रहण के प्रभाव और पूर्णिमा के समापन के कारण रंगों वाली होली 4 मार्च बुधवार को मनाई जा रही है।
रंग खेलने का उत्तम समय- सुबह 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
मान्यता है कि सूर्योदय के पश्चात पितरों और देवताओं को अबीर-गुलाल अर्पित करने के बाद ही होली खेलना शुरू करना चाहिए। दोपहर के बाद का समय आराम और मेल-मिलाप के लिए रखा जाता है।
होली पूजा का महत्व क्या है?
होलिका दहन की पूजा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि नकारात्मकता को जलाने का प्रतीक है। रंगों का व्यक्ति के जीवन में बेहद खास महत्व होता है। होली के दिन देवी-देवताओं को रंग लगाने से जीवन में सकारात्मकता, हर्षोल्लास और जीवन में सुख-सौभाग्य का आगमन होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 4 March 2026 at 07:48 IST