अपडेटेड 9 February 2026 at 16:11 IST
Holi 2026: होली के दिन लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, इतने बजे से शुरू हो जाएगा सूतक काल तो कब बनाएं पकवान?
Holi 2026: इस साल होली पर चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अब ऐसे में सवाल है कि ग्रहण से पहले सूतक काल लग जाता है तो महिलाएं पकवान कब बनाएं? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Holi 2026: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली व्यक्ति के जीवन में खुशियां और रंगत लेकर आता है। लेकिन साल 2026 की होली कुछ खास और ज्योतिष नजरिए से चुनौतीपूर्ण होने वाली है। 4 मार्च 2026 को मनाई जाने वाली होली के दिन ही साल का पहला चंद्रग्रहण लगने जा रहा है।
जब भी त्योहार और ग्रहण एक ही दिन होते हैं, तो मन में कई सवाल उठते हैं कि पूजा कैसे होगी? सूतक काल कब लगेगा और सबसे जरूरी यह कि गुजिया और पकवान कब बनाए जाएंगे? आइए विस्तार से जानते हैं।
चंद्रग्रहण 2026 का समय और सूतक काल
3 मार्च को खग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। यह एक उदित चंद्र ग्रहण होगा। यानी चंद्रमा के उदय के समय ही ग्रहण दिखाई देगा। करीब 17 मिनट तक चंद्रमा पूरी तरह ढका रहेगा, जिसे पूर्ण खग्रास स्थिति कहा जाता है।
सूतक काल - 3 मार्च को सुबह 9 बजकर 39 पर शुरू हो जाएगा।
कब बनाएं होली के पकवान?
होली का दही-भल्ले, गुझिया और मठरी में है। ग्रहण और सूतक के साया रहेगा। कोशिश करें कि तलने वाले पकवान जैसे गुजिया, मठरी सूतक काल शुरू होने से पहले ही बना लें। शास्त्रों के अनुसार, बने हुए भोजन में सूतक लगने से पहले तुलसी के पत्ते या कुशा डाल देने से वह भोजन शुद्ध रहता है और ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव उस पर नहीं पड़ता।
यदि आप सूतक के दौरान भोजन नहीं बना पाते हैं, तो ग्रहण समाप्त होने और घर की शुद्धि के बाद ही ताजा भोजन तैयार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें - BREAKING: शरद पवार की अचानक बिगड़ी तबीयत, आनन-फानन में पुणे के अस्पताल में कराए गए भर्ती
होली के दिन सूतक काल में क्या करें?
- होली के दिन सूतक काल में अपने ईष्टदेव को मंत्रों का जाप अवश्य करें।
- ग्रहण समाप्त होने के बाद बाद जरूरतमंदों को दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
- खाने-पीने की पहले से बनी हुई चीजों में औप तुलसी के पत्ते डाल दें ताकि वे दूषित न हों।
- सूतक काल या ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 9 February 2026 at 16:11 IST