अपडेटेड 24 February 2026 at 07:46 IST
Holashtak 2026 Upay: आज से होलाष्टक हुआ शुरू, इन 8 दिनों में जरूर करें ये विशेष उपाय; जानें क्या करें और क्या नहीं
Holashtak 2026 Upay: आज से होलाष्टक शुरू हो चुका है। इस दौरान कुछ ऐसे उपाय हैं। जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Holashtak 2026 Upay: हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि होली से ठीक 8 दिन पहले एक ऐसी अवधि शुरू होती है जिसे बेहद संवेदनशील और शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना जाता है? इसे होलाष्टक कहा जाता है। साल 2026 में होलाष्टक की शुरुआत आज यानी 24 फरवरी से हो रही है, जो 3 मार्च होलिका दहन तक चलेगी।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन आठ दिनों में आठ प्रमुख ग्रह उग्र अवस्था में होते हैं, जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है। आइए जानते हैं होलाष्टक के दौरान आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से उपाय शुभ परिणाम दे सकते हैं।
आज से होलाष्टक शुरू
- होलाष्टक प्रारंभ- 24 फरवरी 2026
- होलाष्टक समाप्त- 3 मार्च 2026
- रंगवाली होली - 4 मार्च 2026
होलाष्टक के दौरान किन उपायों को करें?
- होलाष्टक के दौरान 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' या 'ऊं नमः शिवाय' का नियमित जाप करें। यह मानसिक शांति प्रदान करता है।
- होलाष्टक के दौरान श्री नृसिंह की पूजा विधिवत रूप से करें। भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने वाले भगवान नृसिंह की पूजा करें, जिससे बाधाएं दूर होती हैं।
- होलाष्टक के दौरान रोजाना घर के मुख्य द्वार और कमरों में गंगाजल छिड़कें ताकि नकारात्मक शक्तियां प्रवेश न कर सकें।
- होलाष्टक में दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। इसलिए घर के दरवाजे पर कोई भी आए तो खाली न लौटाएं।
- होलाष्टक में हनुमान चालीसा का पाठ विशेष रूप से करें। इससे मानसिक शांति मिलती है। साथ ही आप गायत्री मंत्र का जाप करें।
- होलाष्टक में घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं।
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 24 February 2026: आज इन 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल, बनेंगे यात्रा के योग; जानें कैसा रहेगा आपका दिन
होलाष्टक में भूलकर भी न करें ये काम
- होलाष्टक में विवाह, सगाई, मुंडन और नामकरण जैसे संस्कारों के लिए यह समय शुभ नहीं है।
- नए घर में प्रवेश या घर का निर्माण कार्य शुरू न करें।
- इस दौरान नया बिजनेस या निवेश शुरू करने से बचें।
- नया वाहन, सोना या संपत्ति खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 07:46 IST