अपडेटेड 24 July 2025 at 18:21 IST
Hariyali Amavasya 2025: आज शाम हरियाली अमावस्या पर करें ये 5 काम, शिव जी की होगी कृपा
Hariyali Amavasya 2025: साल 2025 की हरियाली अमावस्या को आज यानी 24 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस शाम को कौन-कौन से ऐसे काम करने चाहिए, जिससे शिव जी की कृपा बरसने लगती है? आइए आपको बताते हैं।
Hariyali Amavasya 2025: साल 2025 की हरियाली अमावस्या को आज यानी 24 जुलाई को मनाया जा रहा है। इस दिन को प्रकृति, पितृ और शिव उपासना का विशेष दिन माना जाता है। खास बात यह है कि इस बार की अमावस्या शाम को सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग जैसे दुर्लभ संयोग लेकर आई है। ऐसे में अगर आज शाम कुछ खास उपाय श्रद्धा और विधि-विधान से किए जाएं, तो भगवान शिव की कृपा बरस सकती है। इसके साथ लाइफ की कई परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। आइए आपको बताते हैं कि आज शाम को कौन-कौन से ऐसे खास काम करने चाहिए, जिससे शिव जी की कृपा आप पर बरसेगी।
शिवलिंग का जलाभिषेक करें
हरियाली अमावस्या की शाम को शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और शहद मिलाकर बेलपत्र, धतूरा और सफेद फूल अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इन सब चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से लाइफ की तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही शिव जी की अनंत कृपा बरसती है जिससे मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
पीपल और तुलसी का पूजन
हरियाली तीज की शाम को पीपल, तुलसी, नीम और आंवले जैसे पवित्र पेड़ों की पूजा करना हरियाली अमावस्या की परंपरा में शामिल है। इन पेड़ों के चारों ओर दीपक जलाएं। इसके साथ ही उन्हें जल भी अर्पित करें। इससे पितृ दोष शांत होता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी वास करती है।
पितरों के लिए करें दान
हरियाली अमावस्या पितरों की शांति के लिए काफी सही दिन माना जाता है। इस दिन सूर्यास्त से पहले या शाम को अपने पूर्वजों का तर्पण करें औक ब्राह्मणों को अन्न, कपड़े या दक्षिणा दान करें। इससे पितृ तृप्त हो जाते हैं। साथ ही पूरे कुल में उन्नति भी आती है।
दीपदान का काम
हरियाली अमावस्या की शाम को दीपदान करना चाहिए। इस शाम को घर के मंदिर या आंगन में दीपक जलाकर भगवान शिव,लक्ष्मी और पितरों के नाम से दीपक दान करने चाहिए। इससे अंधेरे से प्रकाश की ओर जाने का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से कहा जाता है कि नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है।
गरीबों को अन्न और वस्त्र दान
इस शाम को जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े, छाता या हरे फल आदि दान के रूप में देना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। शिवपुराण के अनुसार ऐसा करने जीवन में कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही घर में बरकत आती है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 July 2025 at 18:21 IST