अपडेटेड 10 September 2024 at 12:52 IST
Radha Ashtami 2024 Mantra: राधाष्टमी पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप, होगा शुभ ही शुभ
Radha Ashtami 2024 Mantra: राधाष्टमी के दिन यदि आप मंत्रों का जाप करना चाहते हैं तो यहां दिए गए मंत्र आपके काम आ सकते हैं।
Radha Ashtami 2024 Mantra: राधाष्टमी हर साल की तरह इस साल भी बड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। बता दें कि इस साल 11 सितंबर 2024 दिन बुधवार को राधा अष्टमी मनाई जा रही है। वृंदावन में तो भक्तजनों की भीड़ उमड़ती नजर आ रही है। वहीं यदि आप भी राधा रानी की कृपा खुद पर बनाए रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इन मंत्रों का जाप यदि 108 बार किया जाए तो इससे न केवल आपकी मनोकामना पूरी होगी बल्कि राधा रानी का आर्शीवाद भी प्राप्त हो सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप राधा अष्टमी के दिन किन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे..
राधाष्टमी पर करें इन मंत्रों का जाप (What is the powerful mantra of Radha Krishna?)
राधाष्टमी पूजा मंत्र
ऊं ह्नीं राधिकायै नम:।
ऊं ह्नीं श्रीराधायै स्वाहा।
सप्ताक्षर राधामंत्र
ओम ह्रीं श्रीराधिकायै नम:।
ऊं ह्नीं श्री राधायै स्वाहा।
कृष्ण अष्टाक्षरीमंत्र
मंत्रैर्बहुभिर्विन्श्वर्फलैरायाससाधयैर्मखै: किंचिल्लेपविधानमात्रविफलै: संसारदु:खावहै।
एक: सन्तपि सर्वमंत्रफलदो लोपादिदोषोंझित:, श्रीकृष्ण शरणं ममेति परमो मन्त्रोड्यमष्टाक्षर।।
श्री राधा स्तुति
नमस्ते परमेशानि रासमण्डलवासिनी।
रासेश्वरि नमस्तेऽस्तु कृष्ण प्राणाधिकप्रिये।।
नमस्त्रैलोक्यजननि प्रसीद करुणार्णवे।
ब्रह्मविष्ण्वादिभिर्देवैर्वन्द्यमान पदाम्बुजे।।
नम: सरस्वतीरूपे नम: सावित्रि शंकरि।
गंगापद्मावनीरूपे षष्ठि मंगलचण्डिके।।
नमस्ते तुलसीरूपे नमो लक्ष्मीस्वरुपिणी।
नमो दुर्गे भगवति नमस्ते सर्वरूपिणी।।
मूलप्रकृतिरूपां त्वां भजाम: करुणार्णवाम्।
संसारसागरादस्मदुद्धराम्ब दयां कुरु।।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 September 2024 at 12:52 IST