Hanuman Jayanti Special: बजरंगबली को प्रसन्न करने के ये 5 चमत्कारी टोटके, 24 घंटे में संकटों से मिलेगी मुक्ति

Hanuman Jayanti Special: आज यानि 2 अप्रैल को हनुमान जयंति है, इस दिन बजरंगबली को खुश करने के लिए कुछ चमत्कारी टोटके हैं। इन्हें शाम को फॉलो करने से लाइफ के बड़े से बड़े संकटों से मुक्ति मिल जाएगी।

Hanuman Jayanti Special | Image: freepik

Hanuman Jayanti Special: हनुमान जयंति के दिन बजरंगबलि भगवान की खास कृपा बनी रहती है। इस दिन शाम को पवनपुत्र हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ मानी जाती है। अगर किसी को अपनी लाइफ में परिशानियों और संकटों से मुक्ति पाना है और अपनी सोई हुई किस्मत जाग सकती है। इसके लिए विशेष टोटके अपना सकते हैं। आइए बताते हैं क्या हैं ये उपाय।

1. चमेली का तेल और सिंदूर

हनुमान जयंति की शाम को बजरंगबली जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर उन्हें अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि चोला चढ़ाने से हनुमान जी तुरंत खुश हो जाते हैं। वह भक्तों के शारीरिक व मानसिक कष्टों को हर लेते हैं।

2. पीपल के पत्तें

अगर आप अपने जीवन में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, तो पीपल के पत्तों का ये उपाय काम आ सकता है। हनुमान जयंति की शाम को 11 पीपल के पत्ते तोड़ें, उन्हें साफ पानी से धोएं और उनपर चंदन से 'श्री राम' लिखें। इस पत्तों की माला बनाकर बजरंगबली जी को पहनाएं। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

3. बूंदी के लड्डू और तुलसी दल

हनुमान जी को बूंदी के लड्डू काफी पसंद होते हैं। शाम की आरती के समय उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। ध्यान देने वाली बात ये है कि भोग में तुलसी का पत्ता जरूर रखें। बिना तुलसी के हनुमान जी भोग स्वीकार नहीं करते हैं, ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

4. चमेली के तेल का दीपक और सुंदरकांड

हनुमान जयंति के दिन शाम के समय मंदिर में जाकर बजरंगबली के सामने चमेली के तेल का एक दीपक जलाएं। वहीं बैठकर सुंदरकांड का पाठ करें। अगर समय कम हो, तो हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें। यह उपाय दुश्मनों से जीत दिलाने में मदद करता है और मन को शांत रखता है।

5. नारियल और लाल कपड़ा

अपनी इच्छा को पूरा करने के लए एक नारियल लेकर उसपर कलावा लपेटें। उसी पर थोड़ा सिंदूर लगाएं फिर इसे लाल कपड़े में बांधकर हनुमान जी के चरणों में अर्पिक कर दें। यह टोटका आपकी किस्मत बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: Hanuman Jayanti पर दिखेगी 'रामायण' की पहली झलक, फिल्म का टीजर होगा रिलीज

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 April 2026 at 09:28 IST