Hanuman Jayanti 2026: रोग, भय, शनि दोष...बजरंगबलि को प्रसन्न कर दिया तो हर संकट का होगा सर्वनाश, हनुमान जयंती पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन कुछ खास मंत्र हैं, जिनका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं।
Hanuman Jayanti 2026: हनुमान जन्मोत्सव का पर्व भक्ति और शक्ति के अद्भुत संगम के साथ आ रहा है। कलयुग के जाग्रत देवता कहे जाने वाले संकटमोचन हनुमान की आराधना मात्र से जीवन के बड़े से बड़े कष्ट तिनके के समान उड़ जाते हैं। चाहे वह शारीरिक व्याधि हो, अज्ञात भय हो या फिर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप है तो पवनपुत्र हनुमान की शरण में आने वाले भक्त का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी अष्ट सिद्धि और नौ निधि के दाता हैं। जो साधक हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पूर्ण श्रद्धा के साथ उनकी आराधना करता है, उसके जीवन से दरिद्रता और नकारात्मकता का सर्वनाश हो जाता है। विशेषकर शनि दोष से पीड़ित जातकों के लिए यह दिन किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि हनुमान जी की सेवा करने वालों को स्वयं सूर्यपुत्र शनि देव भी परेशान नहीं करते हैं। आइए उनके मंत्रों का जाप करने के बारे में जानते हैं।
हनुमान बीज मंत्र का करें जाप
यह मंत्र एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक शांति के लिए अत्यंत प्रभावी है।
ॐ ऐं भ्रीम हनुमते श्री राम दूताय नमः।
भय नाश के लिए मंत्र जाप
यदि आप अज्ञात भय या शत्रुओं से घिरे हैं, तो इस लघु मंत्र का जाप करें।
हं हनुमते नम:
संकट मुक्ति के लिए मंत्र का जाप
यह एक शक्तिशाली रक्षा कवच की तरह कार्य करता है।
ओम नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।
आरोग्य प्राप्ति के लिए मंत्र जाप
पुराने रोगों से मुक्ति पाने के लिए इस चौपाई का पाठ करें।
नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा।
शनि दोष निवारण के लिए मंत्र जाप
हनुमान जी के समक्ष दीप जलाकर इस मंत्र का जाप करें।
ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
कार्य सिद्धि के लिए मंत्र जाप
इस मंत्र का जाप ब्रह्म मुहूर्त में करें। साथ ही संकल्प लेकर करें।
ॐ श्री वज्रदेहाय रामभक्ताय वायुपुत्राय नमोस्तुते।
मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र जाप
अगर आपकी कोई मनोकामना है तो इस इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे शुभ परिणाम मिल सकते हैं।
कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होइ तात तुम्ह पाहीं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 17:58 IST