अपडेटेड 27 March 2024 at 19:14 IST
Guruwar Upay: गुरुवार के ये उपाय सोया भाग्य जगाएं, धन प्राप्ति और विवाह के भी बनने लगते हैं योग
गुरुवार के दिन अगर आप बृहस्पति देव का आशीर्वाद पाना चाहते हैं और मनोकामनापूर्ति की इच्छा रखते हैं, तो कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं।
Guruwar Ke Upay: धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए। कुछ लोग तो इस व्रत भी रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि बृहस्पतिवार के दिन जगत के पालनहार की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं अगर आप इस दिन कुछ उपायों को करते हैं, तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है और जीवन के कुछ परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है।
जिन लोगों के विवाह में देरी हो रही हो या फिर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को गुरुवार के दिन विष्णु जी की पूजा और व्रत के साथ ही कुछ उपायों को भी करना चाहिए। इन्हें करने से घर में सुख समृद्धि आती हैं साथ ही धन प्राप्ति और विवाह के योग बनने लगते हैं।
गुरुवार को जरूर करें ये उपाय
केले के पेड़ की करें पूजा
हिंदू धर्म और शास्त्र में केले के पेड़ को पूजनीय माना जाता है। साथ ही कहते हैं कि इसमें विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन इसकी पूजा करनी चाहिए। इससे शीघ्र विवाह, धन प्राप्ति और कारोबार में उन्नति के योग बनते हैं। इस दिन केले के पेड़ में हल्दी डालकर जल चढ़ाएं और घी का दीपक जलाएं।
पीपल के पेड़ का ये उपाय पितृ दोष से मुक्ति दिलाए
पीपल के पेड़ में विष्णु जी का वास होता है। ऐसे में गुरुवार के दिन इसकी पूजा करने से कई फायदे होते हैं। इस दिन पीपल के पेड़ में हल्दी का तिलक और कलावा बांधने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
शीघ्र विवाह के लिए करें ये उपाय
गुरुवार के दिन गाय को भीगी हुई चने की दाल में गुड़ घी मिलाकर खिलाने से गुरु ग्रह अति शुभ फल देते हैं। साथ ही जिन लोगों को संतान न हो रही हो उनके लिए संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और गाय को गुंथे हुए आटे की 2 लोई पर हल्दी लगाकर खिलाने से विवाह के योग बनते हैं।
कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति ठीक करने के लिए
जिन बच्चों का गुरु ग्रह कुंडली में अशुभ है उनके माता-पिता गरीब बच्चों को किताबें या फिर धार्मिक ग्रंथ और स्टेशनरी की चीजें दान कर सकते हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होगी।
गुरु ग्रह को मजबूत बनाने के लिए
अगर कुंडली में गुरु ग्रह शुभ स्थान पर है तो गुरुवार को पीले कपड़े जरूर पहनें और अगर कुंडली में गुरु ग्रह कमजोर अवस्था में है तब केसर/चंदन/हल्दी का तिलक माथे पर जरूर लगाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 27 March 2024 at 19:14 IST