अपडेटेड 7 March 2024 at 09:38 IST

गुरुवार के दिन क्यों नहीं काटे जाते बाल-नाखून, कपड़े धोने की भी है मनाही; कारण जान हो जाएंगे हैरान

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने की मनाही होती है। लेकिन क्या आप इन्हें न करने के पीछे का कारण जानते हैं?

Follow :  
×

Share


गुरुवार उपाय | Image: Pexels

Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वहीं, गुरुवार के दिन जहां भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से उनकी कृपा सदैव आप और आपके परिवार पर बनी रहती है, उसी तरह से इस दिन कुछ कामों को करने से विष्णु जी की नाराजगी भी झेलनी पड़ती है। जी हां, गुरुवार के दिन कुछ कामों को करने की सख्त मनाही होती है।

गुरुवार के दिन वर्जित कामों में बाल धोना, नाखून काटना, बाल काटना, दाढ़ी बनाना, कपड़े धोना इत्यादि जैसे काम शामिल हैं। हालांकि कुछ लोग ये सोचते हैं कि आखिर गुरुवार के दिन इन कामों को करने से मना क्यों किया जाता है, तो चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

गुरुवार को इसलिए नहीं किए जाते ये काम...

गुरुवार के दिन क्यों नहीं काटने चाहिए नाखून और बाल?

गुरुवार के दिन नाखून और बाल काटने की मनाही होती है। शास्त्रों में माना गया है बृहस्पति का संबंध जीवन से होता है। इसलिए अगर आप गुरुवार के दिन नाखून या बाल काटते हैं तो इससे जीवन प्रभावित होता है। साथ ही ऐसा करने से घर-परिवार में दुख-परेशानी बनी रहती है।

इस दिन क्यों नहीं धोने चाहिए कपड़े?

गुरुवार के दिन कपड़े धोने की मनाही होती है। माना गया है कि गुरुवार के दिन किसी भी तरह के गंद को घर से बाहर निकालना अशुभ होता है, इसलिए इस दिन कपड़ों को धोने से मना किया जाता है।

दाढ़ी बनाने की भी है मनाही

करड़े न धोने के अलावा इस दिन दाढ़ी न बनाने के लिए भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन दाढ़ी बनाने से बृहस्पति ग्रह पर असर पड़ता है। जिस कारण आपके अच्छे कामों में कई अड़चनें आने लगती हैं। इसलिए इस दिन दाढ़ी बनाने से बचें।

बाल धोना है वर्जित

गुरुवार के दिन भूलकर भी सिर नहीं धोना चाहिए। न ही नहाते समय साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कंगाली आती है और करियर में रुकावटें पैदा होती हैं। 

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज परेशानीभरा रहेगा इन राशियों का दिन, इन्हें मिल सकती है खुशखबरी, पढ़ें राशिफल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 7 March 2024 at 06:48 IST