अपडेटेड 2 May 2024 at 06:59 IST
Guruwar ke Upay: गुरुवार को केले के पेड़ पर चढ़ाएं ये चीजें, बनी रहेगी भगवान विष्णु की कृपा
Banana Tree Puja: गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से दुख-परेशानियों का नाश होता है।
Guruwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पतिदेव की पूजा की जाती है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
गुरुवार के दिन जहां भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना किए जाने का विधान है वहीं इस दिन विष्णु जी के साथ-साथ केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विष्णु जी अति प्रसन्न होकर व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। ऐसे में अगर आप भी केले के पेड़ की पूजा करने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि पूजा के दौरान आप केले के पेड़ पर कौन-कौन सी चीजें चढ़ा सकते हैं।
गुरुवार के दिन केले के पेड़ पर चढ़ाएं ये चीजें (Kele ke ped ki puja)
हल्दी
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की जड़ में पानी में हल्दी मिलाकर अर्पित करें। ऐसा करने से सोया हुआ भाग्य जाग जाता है और हर व्यक्ति की हर दुख-परेशानी का अंत होता है।
साबुत हल्दी की गांठ
अगर आपके करियर या बिजनेस में किसी तरह की अड़चन आ रही है तो आपको केले के पेड़ पर साबुत हल्दी की गांठ अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके सभी रुके हुए काम बनने लगेंगे और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
गुड़ और चने की दाल
भगवान विष्णु की आशीर्वाद पाने के लिए आपको केले के पेड़ पर गुड़ और चने की दाल मिलाकर अर्पित करनी चाहिए। इससे घर में आ रही नेगेटिव एनर्जी का नाश होगा और पॉजिटिव एनर्जी का संचार होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 2 May 2024 at 06:59 IST