अपडेटेड 18 April 2024 at 08:42 IST
Guruwar Upay: गुरुवार शाम को कर लिए ये उपाय तो खुशियों से भर जाएगा जीवन, खूब होगा धन लाभ
Guruwar Upay: घर में बरकत और सुख-शांति बनाए रखने के लिए आपको गुरुवार की शाम को कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
Guruwar Upay: हिंदू धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी भगवान को समर्पित किया गया है। जिस तरह से सोमवार को भगवान शिव, मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा की जाती है, उसी तरह से गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा-अर्चना की जाती है।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव के लिए व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति को सभी तरह के कष्टों से छुटकारा मिलता है, और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे और धन की खूब वर्षा हो तो आपको गुरुवार के दिन शाम के समय कुछ विशेष उपाय जरूर करने चाहिए।
इन उपायों को करने से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव प्रसन्न होकर आपकी सभी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन उपायों के बारे में जिन्हें आपको गुरुवार की शाम को जरूर करना चाहिए।
गुरुवार की शाम करें ये उपाय (Do these remedies on Thursday evening)
- गुरुवार शाम सूरज ढलने के बाद केले के पेड़ की जड़ में एक रुपये का सिक्का दबा दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बनी रहेगी। घर में कलह-क्लेश भी नहीं होगा।
- गुरुवार की शाम को एक रुपये का सिक्का, एक गुड़ की डली और सात हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर, रेलवे लाइन के पास जाकर फेंक दें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूरी होंगी
- गुरुवार के दिन मंदिर में गेहूं और गुड़ का दान जरूर करें। यह बेहद शुभ काम माना जाता है। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न होते हैं और सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही आपकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं।
- बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए आप गुरुवार शाम को उन्हें गुड़ जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव की कृपा आप पर बरसती रहेगी।
- अगर आप आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो आपको गुरुवार को सुबह नहाने के बाद केले के पेड़ की जड़ में चने की भीगी हुई दाल और थोड़ा सा गुड़ चढ़ाना चाहिए। आपको ये काम पांच से सात गुरुवार तक लगातार करना चाहिए। ये उपाय करने से आर्थिक परेशानी पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें राशिफल
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 18 April 2024 at 06:33 IST