अपडेटेड 27 December 2023 at 20:23 IST

Guruvar Vrat: पाना है भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो इतने गुरुवार करें व्रत, पूरी होगी हर मनोकामना

Guruvar Vrat: अगर आप विष्णु भगवान की कृपा पाने के लिए गुरुवार का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि कितने गुरुवार का व्रत करना शुभ होता है।

Follow :  
×

Share


भगवान विष्णु | Image: PIxabay

Guruvar Vrat: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। अगर आपके जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है या आपके करियर में ढेरों अड़चनें आ रही हैं तो आपको गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का व्रत जरूर करना चाहिए।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • करने जा रहे हैं गुरुवार का व्रत? 
  • पाना है भगवान विष्णु का आशीर्वाद?
  • इतने गुरुवार का व्रत करना होता है शुभ

इतना ही नहीं, गुरुवार का व्रत करने से न सिर्फ भगवान विष्णु आप पर कृपा बरसाएंगे बल्कि मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर आपको अपना आशीर्वाद देंगी। वहीं, कई लोगों को पता नहीं होता है कि कितने गुरुवार का व्रत करना शुभ माना जाता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद और मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कितने गुरुवार का व्रत करना चाहिए।

इतने गुरुवार का व्रत करना होता है शुभ

अगर आप चाहते हैं कि भगवान विष्णु की कृपा आप पर बनी रहे तो आप गुरुवार का व्रत 1, 3, 5, 7, एक साल, आजीवन या संकल्प के अनुसार कर सकते हैं। हालांकि 16 गुरुवार का व्रत करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अगर आप 16 गुरुवार का व्रत करते हैं तो भगवान विष्णु खुश होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करते हैं। ऐसे में आप 16 गुरुवार का व्रत करने के बाद इसका उद्यापन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : ब्लैक साड़ी में Sara Tendulkar ने ढाया कहर, फोटोज देख आप भी हो जाएंगे खूबसूरती के कायल
 

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 27 December 2023 at 20:23 IST