अपडेटेड 10 March 2026 at 16:43 IST

Guru Margi 2026: देवगुरु बृहस्पति की मार्गी से बदलेंगी राशियों की चाल, इन 4 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Unlucky Zodiac Signs 2026: गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ सकता है, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। खासकर कुछ राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।

गुरु मार्गी 2026 | Image: Freepik/Social Media

Guru Margi 2026 Rashifal: वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह यानी देवगुरु बृहस्पति को बहुत शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। यह ग्रह ज्ञान, शिक्षा, विवाह, संतान, धन और भाग्य से जुड़ा हुआ होता है। इसलिए जब भी गुरु ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो उसका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।

पंचांग के अनुसार 11 मार्च 2026 को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर गुरु मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। गुरु की यह स्थिति करीब 13 दिसंबर 2026 तक बनी रहेगी, इसके बाद वह फिर से वक्री हो जाएंगे।

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार गुरु का मार्गी होना कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आ सकता है, लेकिन कुछ राशियों को इस दौरान थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। खासकर कुछ राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में इन लोगों को हर फैसला सोच-समझकर लेने की सलाह दी जाती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए गुरु का मार्गी होना कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है। इस दौरान कामकाज में रुकावट या योजनाओं में देरी हो सकती है। बड़े निवेश से फिलहाल दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में भी सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें और किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। ज्योतिष के अनुसार गुरु इस दौरान आठवें भाव से जुड़े प्रभाव दे सकते हैं, जिसे अचानक होने वाली घटनाओं और बदलाव का भाव माना जाता है। ऐसे में धन से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। बड़े निवेश या आर्थिक फैसलों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। परिवार में कभी-कभी तनाव की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को इस दौरान पैसों के लेन-देन में खास सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि छोटी-सी गलती भी परेशानी का कारण बन सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। शांत और सोच-समझकर काम करने से स्थितियां बेहतर तरीके से संभाली जा सकती हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए भी यह समय थोड़ा सतर्क रहने का संकेत देता है। इस दौरान किसी भी तरह के विवाद या बहस से दूर रहना ही बेहतर रहेगा। नौकरी या व्यापार से जुड़े कामों में लापरवाही न करें। साथ ही वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतें। गुस्से या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाना ही समझदारी होगी।

 

यह जरूर पढ़ें: Budh Nakshatra Parivartan 2026: मार्च में बुध करेंगे राहु के नक्षत्र में प्रवेश, गोचर से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी कठिनाइयां
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 16:43 IST