Guru Mangal Yuti 2026: देवगुरु और मंगल की महायुति, 3 राशि वालों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, पैसों से भरेगा बैंक बैलेंस

ज्योतिष शास्त्र में गुरु और मंगल की युति बेहद शुभ और सौभाग्यशाली माना जाता है। अब ऐसे में इन ग्रहों के संयोग से कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा।

Guru Mangal Yuti 2026: देवगुरु और मंगल की महायुति, 3 राशि वालों की रातों-रात चमकेगी किस्मत, पैसों से भरेगा बैंक बैलेंस | Image: Meta AI

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनका संयोग मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है। इसी क्रम में, देवगुरु बृहस्पति और ग्रहों के सेनापति मंगल की युति को बेहद खास और प्रभावशाली माना गया है। गुरु जहां ज्ञान, भाग्य, धन, और विस्तार के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, ऊर्जा, पराक्रम और भूमि से जुड़े मामलों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन दोनों शक्तिशाली ग्रहों का यह दुर्लभ संयोग कुछ चुनिंदा राशियों के लिए करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति के लिहाज से अत्यंत अनुकूल रहने वाला है।

मेष राशि 

मेष राशि वालों के लिए यह युति करियर और आर्थिक मामलों में शानदार सकारात्मक संभावनाएं लेकर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। लंबे समय से मनपसंद अवसर की तलाश कर रहे लोगों की मुराद पूरी हो सकती है। बॉस और सहकर्मी आपके काम की सराहना करेंगे। कारोबारियों को नए क्लाइंट्स से जुड़ने का मौका मिलेगा। हालांकि, बिना सोचे-समझे या जल्दबाजी में निवेश करने से बचना हित में रहेगा।

सिंह राशि 

चूंकि यह युति आपकी ही राशि में बन रही है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा और प्रत्यक्ष प्रभाव आप पर पड़ेगा। इस दौरान आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और कार्यक्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। नई परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। व्यापारियों के लिए कारोबार के विस्तार की प्रबल संभावना है। हालांकि, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत रखने के लिए बजट पर पैनी नजर रखें और अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं। आत्मविश्वास के साथ-साथ रिश्तों में धैर्य रखना भी जरूरी होगा।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय नई योजनाओं और अवसरों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने का है। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं, तो अपने कौशल को निखारने का यह सही वक्त है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर काम करने से आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। व्यापारिक वर्ग नए संपर्क बनाने में कामयाब रहेंगे। हालांकि, किसी भी बड़ी व्यावसायिक साझेदारी या आर्थिक फैसले से पहले दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें। पारिवारिक जीवन में भी अपनों के लिए समय निकालना सुकून देगा।

ये भी पढ़ें - 'आजम चचा से कैसी रही मुलाकात? रामपुर में ओवैसी ने आपका काम...', ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा, कहा- खान चचा पतंग उड़ाने की तैयारी में
 

 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 11:14 IST