Guru Gochar 2026: जून में गुरु करेंगे कर्क राशि में गोचर, इन 6 राशियों को होगा धन लाभ, व्यापार में मिल सकती है बड़ी डील

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में 12 साल बाद गुरु गोचर करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।

Guru Gochar 2026 | Image: AI

Guru Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सुख, सौभाग्य, धन, बुद्धि और तरक्की का कारक माना जाता है। जब भी गुरु ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, तो इसका सीधा असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। साल 2026 का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन जून के महीने में होने जा रहा है। आपको बता दें, 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर अपने मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे।  ज्योतिष शास्त्र में कर्क राशि में गुरु उच्च में होते हैं तो यह गोचर बेहद शक्तिशाली माना जाता है। आइए जानते हैं कि किन राशियों को लाभ हो सकता है।  

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए गुरु का गोचर तीसरे भाव में होगा, जो आपके पराक्रम और संपर्क को बढ़ाएगा।  आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स बहुत मजबूत होंगी। कम मेहनत में भी आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे। आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर दूसरे भाव में होने जा रहा है।  फंसा हुआ धन वापस मिलेगा और आपकी बचत में भारी इजाफा होगा। आपकी वाणी के प्रभाव से व्यापारिक साझेदार प्रभावित होंगे, जिससे नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे और बड़ा आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि 

गुरु का गोचर आपकी ही राशि के प्रथम भाव में हो रहा है, इसलिए यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यदि आप बिजनेस में हैं, तो इस दौरान आपकी कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। धन का आगमन तेजी से होगा और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नए फैसले भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु देव ग्यारहवें यानी आय और लाभ के स्थान पर गोचर करेंगे। शेयर मार्केट या पुरानी प्रॉपर्टी से बड़ा रिटर्न मिल सकता है। यदि आप अपने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह समय सबसे अनुकूल है। कि

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का गोचर नौवें (भाग्य) भाव में होने जा रहा है, जिससे आपका सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं मुनाफे वाली साबित होंगी।

मीन राशि 

मीन राशि के लिए गुरु का गोचर पांचवें भाव में होगा, जो बुद्धि, निर्णय क्षमता और अचानक धन लाभ का स्थान है। निवेश से अचानक धन मिल सकता है। सूझबूझ से की गई कोई भी डील आपको सफल बना सकती है।

ये भी पढ़ें - राजस्थान में भजनलाल सरकार का भ्रष्ट अफसरों पर ताबड़तोड़ एक्शन, एक IAS समेत 103 अधिकारी निलंबित और 6 बर्खास्त

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 29 May 2026 at 16:41 IST