अपडेटेड 23 December 2024 at 19:36 IST
Grah Gochar: मायावी ग्रह केतु करेगा भारी उथल पुथल, जानिए नए साल में किन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत!
Ketu: नया साल जहां कुछ राशियों के लिए बुरा होगा, तो वहीं कुछ राशियों की किस्मत भी चमकाएं। इस साल कई ग्रह गोचर करेंगे। जिससे कुछ राशियां मालामाल होने वाली हैं।
Grah Gochar On New Year 2025: आने वाला साल (New Year) यानी 2025 कई मायनों में बेहद खास रहने वाला है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) और वैदिक पंचांग (Vaidik Panchang) के मुताबिक 2025 में कई बड़े ग्रह गोचर करने वाले हैं, जिसका सीधा असर 12 की 12 राशियों पर पड़ने वाला है। इस साल जहां शनि (Shani) अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे, वहीं केतु (Ketu) सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं। जिसका सीधा प्रभाव राशियों से लेकर दुनिया पर भी पड़ने वाला है। वहीं जहां केतु के गोचर (Grah Gochar) से कुछ राशियों (Zodiac Sign) पर बुरा असर पड़ेगा, तो वहीं कुछ की किस्मत पलटने वाली है। आइए जानते हैं 2025 में किन राशियों (Zodiac Sign Luck) की लक चमकने वाला है?
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में मायावी ग्रह के नाम से जाना जाने वाला केतु ग्रह (Ketu Grah) हमेशा उल्टी चाल चलता है। वहीं इसका गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में जहां साल 2025 में केतु का गोचर (Ketu Gochar) कुछ राशियों के जातकों का जीना दूभर करेगा वहीं, कुछ का भाग्य ही बदल जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि केतु के गोचर से किन राशियों को लाभ होने वाला है। कहीं इसमें आपकी राशि तो शामिल नहीं है।
2025 में केतु बदलेगा इन 3 राशियों की किस्मत!
मेष राशि (Mesh Rashi/Aries)
केतु का ये गोचर मेष राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी होने वाला है। इस गोचर से मेष राशि के लोगों के लिए आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी। साथ ही दोस्तों और परिवार के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। वहीं मेष राशि के जो लोग बिजनेस करते हैं यह गोचर उनके लिए भी बहुत ही अच्छा माना जा रहा है।
सिंह राशि (Singh Rashi/Leo Zodiac Sign)
केतु के इस गोचर से सिंह राशि के जातकों में आत्मविश्वास की वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल होगी, आर्थिक लाभ की संभावनाएं भी बढ़ेगी। वहीं धन की समस्याएं दूर होंगी साथ ही सेहत के लिहाज से भी केतु का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि (Dhanu Rashi/Sagittarius)
नए साल में होने वाले केतु के गोचर से धनु राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। इनके लिए यह गोचर बहुत ही लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान इस राशि के लोग करियर में ऊंचाइयां प्राप्त करें, जो भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 23 December 2024 at 19:36 IST