अपडेटेड 19 March 2024 at 20:01 IST
Amalaki Ekadashi के दिन से शुरू होंगे इन 3 राशियों के अच्छे दिन, बन रहा है ये दुर्लभ संयोग
इस साल आमलकी एकादशी के दिन बहुत ही दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जिसका असर 3 राशियों पर पड़ने वाला है। इससे उनके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
Good Days Start 3 Zodiac Signs On Amalaki Ekadashi 2024: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाने वाली आमलकी एकादशी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ आंवले के पेड़ की भी पूजा का विधान है। वहीं साल 2024 की आंवला एकादशी के महत्वपूर्ण होने के पीछे एक वजह इस तिथि पर दुर्लभ संयोग का बनना भी है, जो कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लाने वाला है।
दरअसल, ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक इस साल 20 मार्च 2024 दिन बुधवार को ग्रहों के अद्भुत शुभ संयोग में आमलकी एकादशी मनाई जाएगी। जिससे 3 राशि के लोगों को काफी लाभ मिलेगा। दृक पंचांग के अनुसार आंवला एकादशी के दिन चंद्रदेव कर्क राशि में विराजमान रहेंगे और गुरु ग्रह के साथ चतुर्थ दशम योग बनाएंगे। जिसे केंद्र योग भी कहा जाता है। साथ ही कुछ दुर्लभ संयोग में बन रहे हैं।
आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग
आमलकी एकादशी के दिन गजकेसरी योग, रवि योग और पुष्य नक्षत्र का अद्भुत संयोग बन रहा है। जिसके शुभ प्रभाव से आंवला एकादशी के दिन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ फलदायी साबति होगा। तो चलिए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन राशियों का नाम शामिल है।
Amalaki Ekadashi पर इन राशियों के पलट सकती है किस्मत
मेष राशि: आमलकी एकादशी के दिन इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आने वाली है। इनके प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगा और रिश्तों से कड़वाहट दूर होगी। नौकरी-कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आमलकी एकादशी बेहद ही शुभ फल लेकर आ रही है। कर्क राशि वालों के लिए तरक्की की राह आसान होगी। धन, सुख-संपत्ति में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शत्रु पराजित होंगे और जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे।
तुला: इस राशि के जातको पर आमलकी एकादशी का सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार आएगा और व्यापार में आर्थिक लाभ हो सकते हैं। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 19 March 2024 at 20:01 IST