अपडेटेड 8 January 2024 at 17:29 IST

Mangalwar Vrat: आप भी रखने जा रहे हैं मंगलवार व्रत? जान लें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

Mangalwar Vrat के बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है। ऐसे में अगर आप भी मंगलवार व्रत करने जा रहे हैं, इसमें क्या खाना चाहिए इसके बारे में जान लें।

मंगलवार व्रत में क्या खाना चाहिए | Image: Shutterstock

Mangalwar Vrat Me Kya Khana Chahiye: धार्मिक मान्यता के मुताबिक हनुमान जी एक मात्र ऐसे देवता है, जो कलयुग में भी जीवित हैं। ऐसे में इनको समर्पित मंगलवार के दिन पूजा-पाठ के साथ व्रत रखना भी उत्तम माना जाता है। अगर भी मंगलवार का व्रत करने जा रहे हैं, तो इसके नियमों के बारे में जरूर जान लें। साथ ही Mangalwar Vrat में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं इसके बारे में भी जानकारी होना बेहद जरूरी होता है, नहीं तो बजरंगबली की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

स्टोरी में आगे ये पढ़ें...

  • क्यों रखना चाहिए मंगलवार का व्रत?
  • कब से शुरू करना चाहिए मंगलवार का व्रत?
  • मंगलवार के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

मंगलवार का व्रत रखने से क्या फायदा होता है?

कहा जाता है कि हनुमान जी को समर्पित मंगलवार का व्रत करने से बुद्धि, साहस, शक्ति और मान-सम्मान बढ़ता है। ऐसे में हनुमान जी की पूजा में व्रत और व्रत के बाद खाने को लेकर  नियम भी हैं, जिसन का पालन करने से शुभ फल मिलता है।

कब से शुरू करना चाहिए मंगलवार का व्रत?

धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस व्रत को शुरू करने के लिए किसी भी महीने के शुक्ल पक्ष के पहले मंगलवार को शुभ माना जाता है। मंगलवार का व्रत 21 या 45 मंगलवार रखना चाहिए। आप चाहें तो इस व्रत को आजीवन भी रख सकते हैं।

मंगलवार व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

क्या खाना चाहिए

  • मंगलवार के व्रत में एक समय भोजन करने का विधान है। ऐसे में व्रत करने वाला जातक पूरे दिन फलाहारी खाकर शाम के समय में पूजा करके व्रत खोल सकते हैं।
  • मंगलवार व्रत में गुड़-गेहूं का भोजन करना सर्वोत्म माना गया है। 
  • बाकी व्रतों की तरह इस व्रत में भी फल और दूध का सेवन किया जा सकता है। 
  • मंगलवार के व्रत में आप बेसन के लड्डू खा सकते हैं। यह हनुमान जी को बेहद प्रिय है। ऐसे में इसका भोग लगाने के बात शाम के समय में जब आप व्रत खोलते हैं, तब आप बेसन के लड्डू खा सकते हैं। 
  • लौकी की खीर भी आप व्रत के दौरान खा सकते हैं और इसके प्रसाद के रूप में भी चढ़ा सकते हैं।
  • मूंग दाल का हलवा भी हनुमान जी को प्रिय है। ऐसे में इसका भोग लगाकर व्रत खोलने के बाद आप भी इसे खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें… Pradosh Vrat 2024: रखने जा रहे हैं साल का पहला प्रदोष व्रत? इन बातों का रखें विशेष ध्यान

क्या नहीं खाना चाहिए
 

  • ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक मंगलवार के दिन भूलकर भी नमक नहीं खाना चाहिए। दरअसल, कुछ लोग व्रत वाले नमक के साथ फलाहारी खाते हैं, लेकिन मंगलवार के व्रत में नमक का सेवन वर्जित माना गया है। 
  • इसके अलावा इस दिन खिचड़ी खाने की भी मनाही होती है। बहुत से लोग व्रत वाले नमक के साथ खिचड़ी खाते है, लेकिन मंगवलवार का व्रत करने वाले जातक को भूलकर भी खिचड़ी का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी समेत कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

यह भी पढ़ें… Somwar के दिन इन 5 कामों की होती है मनाही, 99% लोग करते हैं ये गलती! भोलेनाथ हो जाते हैं नाराज

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 January 2024 at 17:29 IST