अपडेटेड 2 January 2024 at 18:59 IST
Ganesh Puja: बिगड़ रहे हैं सारे काम, तो बुधवार को इस विधि से करें गणेश भगवान की पूजा
Ganesh भगवान को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। इस दिन इनकी विधिवत पूजा करने से व्यक्ति के सारे बिगड़े काम बनने लगते हैं।
Ganesh Puja Vidhi: किसी भी शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से पहले प्रथम पूजनीय स्थान प्राप्त करने वाले गणपति महाराज की पूजा की जाती है। वहीं ऐसा भी माना जाता है कि अगर आप बुधवार के दिन गणेश जी की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हैं, तो व्यक्ति के सारे बिगड़ते काम बनने लगते हैं और जीवन में सुख शांति और बरकत बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि किसी विधि से बप्पा की पूजा करनी चाहिए।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप के भी बिगड़ रहे हैं सारे काम?
- विधि-विधान से करें विघ्नहर्ता की पूजा
- इस विधि से पूजा करने पर पूरे होते हैं सारे काम
- बुधवार पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
बुधवार को ऐसे करें गणेश पूजा
- अगर आप बुधवार की पूजा करने जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी उठकर नहा-धो लें और साफ कपड़े पहनें।
- फिर पूजा के लिए एक चौकी लें और उसपर जल छिड़क कर उसे साफ कर लें और लाल रंग का कपड़ा बिछाएं।
- अब अक्षत डालकर इस पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित करें।
- इसके बाद गंगाजल से गणपति महाराज का अभिषेक करें।
- इसके बाद भगवान को दूर्वा, अक्षत, फूल, माला और तिलक चढ़ाएं।
- फिर गणेश जी की मूर्ति के पास धूप-दिया जलाएं और उनके पसंदीदा मोदक या लडूड का भोग लगाएं।
- गणपति की पूजा में गणेश जी के मंत्रों का उच्चारण करने से विशेष लाभ होता है। इसलिए एक माला मंत्रों का जाप करें।
- आखिरी में आरती करें फिर सभी प्रसाद बांट दें।
यह भी पढ़ें… Curd: आप भी दही के साथ लेते हैं आलू के पराठे का मजा, तो हो जाएं सावधान! हो सकता है भारी नुकसान
बुधवार की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान
- गणेश पूजा में चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए। साथ ही गणेश जी को उनकी पसंदीदा चीज मोदक का भोग लगाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं।
- ध्यान रहे कि गणेश चालीसा का पाठ आप पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करते हैं, तभी लाभकारी होगा।
- गणेश चालीसा का पाठ शुरू करने से पहले माता पार्वती और शिव जी का भी ध्यान करें।
- गणेश चालीसा का पाठ करने से मन एकाग्र होता है और मानसिक शांति मिलती है।
- गणेश चालीसा का पाठ तो छात्रों को तो जरूर करना चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 2 January 2024 at 17:39 IST