अपडेटेड 6 March 2024 at 09:20 IST
Ganesh Puja Tips: गणेश पूजा में जरूर शामिल करें ये चीजें, हर मनोकामना होगी पूरी, मिलेगा मनचाहा फल
Ganesh Puja: अगर आप भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको बुधवार के दिन उन्हें ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए।
Ganesh Puja: हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है। जिसके अनुसार बुधवार के दिन भगवान गणेश (Lord Ganesh) की पूजा किए जाने की परंपरा है। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धाभाव से बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा करता है उसके घर में हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
कुछ लोग भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन उनकी पूजा करने के साथ-साथ व्रत भी करते हैं। हालांकि अगर आप गणेश भगवान को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको कुछ खास चीजें पूजा में जरूर शामिल करनी चाहिए। तो चलिए जान लेते हैं कि बुधवार के दिन गणेश पूजन करते समय आपको किन चीजों को पूजा में शामिल करना चाहिए।
गणेश पूजा में शामिल करें ये चीजें (Ganesh Puja)
- गणेश पूजन के दौरान बप्पा को दूर्वा घास अर्पित करना भी शुभ होता है। इससे आपका हर संकट दूर हो जाएगा और आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
- बुधवार के दिन गणेश पूजा करते समय बप्पा को हल्दी की गांठ जरूर चढ़ाएं। किसी भी पूजा में हल्दी को काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप गणेश जी को हल्दी की गांठ अर्पित करेंगे तो बप्पा प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूरी करेंगे।
- भगवान गणेश को केले का जोड़ा अर्पित करना काफी शुभ माना जाता है। केला गणेश जी का प्रिय फल है। इससे उनका आशीर्वाद हमेशा आप पर बना रहेगा।
- गणेश पूजा करते समय सुपारी का इस्तेमाल जरूर करें। सुपारी को भगवान गणेश का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे अर्पित करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
- गणपति बप्पा को मोदक या लड्डू का भोग जरूर लगाएं। इससे भगवान जल्दी प्रसन्न होकर आपको मनचाहे फल का आशीर्वाद देते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 March 2024 at 07:33 IST