Gajlakshmi Rajyog 2026: गुरु-शुक्र की युति से बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, मिथुन समेत किन राशियों की लगेगी जबरदस्त लॉटरी?

Lucky Zodiac Signs 2026: मिथुन राशि में इन दोनों बड़े ग्रहों के एक साथ आने से बेहद दुर्लभ और शुभ 'गजलक्ष्मी राजयोग' बन गया है। ज्योतिष के जानकारों की मानें तो यह महायोग 2 जून 2026 तक रहेगा

गजलक्ष्मी राजयोग 2026 | Image: Freepik/Social Media

Guru Shukra Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के स्थान बदलने का सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। हाल ही में ब्रह्मांड में एक बहुत ही शुभ हलचल हुई है। सुख और धन-दौलत के ग्रह शुक्र ने मिथुन राशि में प्रवेश किया है, जहां ज्ञान और किस्मत के ग्रह देवगुरु बृहस्पति पहले से ही विराजमान हैं। मिथुन राशि में इन दोनों बड़े ग्रहों के एक साथ आने से बेहद दुर्लभ और शुभ 'गजलक्ष्मी राजयोग' बन गया है।

ज्योतिष के जानकारों की मानें तो यह महायोग 2 जून 2026 तक रहेगा। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 2 जून से पहले का समय 5 खास राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इन राशियों पर पैसों की बारिश होने वाली है और करियर में भी जबरदस्त उछाल आएगा। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो 5 भाग्यशाली राशियां, जिनकी किस्मत अब चमकने वाली है:

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र की यह जोड़ी बहुत लकी साबित होने वाली है। आपके भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और अचानक कहीं से पैसा मिल सकता है। अटका हुआ धन भी वापस आने की उम्मीद है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन या कोई नई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है, जिससे मोटा मुनाफा होगा। घर-परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

यह राजयोग आपकी ही राशि में बन रहा है, इसलिए सबसे ज्यादा बंपर फायदा आप ही को मिलने वाला है। अगर आप लंबे समय से नौकरी बदलने का सोच रहे हैं, तो 2 जून से पहले आपको कोई शानदार ऑफर मिल सकता है। बॉस और सीनियर भी आपके काम से खुश रहेंगे। आपका बैंक बैलेंस तेजी से बढ़ेगा और पुराने कर्ज या लोन से भी छुटकारा मिल जाएगा। समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और लोग आपकी बातों से काफी इम्प्रेस होंगे।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों की सुख-सुविधाओं में इस दौरान जमकर इजाफा होगा। आप अपनी लाइफस्टाइल को एन्जॉय करेंगे। अगर आप नया घर, जमीन या कोई गाड़ी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपका यह सपना अब पूरा हो सकता है। पार्टनरशिप के काम में बड़ी सफलता हाथ लगेगी। बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए यह समय एकदम परफेक्ट है। ऑफिस में आपके काम और फैसलों की जमकर तारीफ होगी।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के स्वामी खुद शुक्र ग्रह हैं, इसलिए आपका अच्छा समय अब शुरू हो रहा है। आपके रहन-सहन का स्तर काफी सुधरेगा। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर खुलकर खर्च करेंगे, लेकिन पैसों की कोई कमी नहीं होगी क्योंकि इनकम लगातार बनी रहेगी। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए शादी के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। वहीं मीडिया, मार्केटिंग, राइटिंग या किसी भी क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को कोई बहुत बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं, जो इस वक्त मिथुन राशि में बैठे हैं। शुक्र के साथ उनकी दोस्ती आपके लिए हर तरफ से खुशियां लेकर आएगी। कोर्ट-कचहरी के पुराने मामले या पुश्तैनी जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद अब आपके हक में सुलझ सकता है। आप जहां भी निवेश करेंगे, वहां से डबल फायदा मिलने की उम्मीद है। आप पैसों के मामले में खुद को काफी सुरक्षित महसूस करेंगे। आपका मन पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कामों में लगेगा, जिससे आपको गजब की शांति मिलेगी। लंबी यात्राओं से भी फायदा हो सकता है।

 

यह जरूर पढ़ें: Bhadra Rajyog 2026: बुध के मिथुन में गोचर से होगी बंपर कमाई, जानें भद्र राजयोग से मिथुन समेत किन राशियों की खुलेगी किस्मत
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 21 May 2026 at 22:35 IST