अपडेटेड 17 July 2025 at 22:52 IST
Gajkesari Rajyog 2025: गुरु-चंद्र की युति से चमकेगा भाग्य, जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत
22 जुलाई 2025 को एक ऐसा ही शुभ योग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। इस दिन कई राशियों के भाग्य खुलते नजर आ रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल का असर सिर्फ देश-दुनिया पर ही नहीं, बल्कि हर इंसान की जिंदगी पर भी पड़ता है। जब-जब कोई बड़ा ग्रह गोचर करता है या किसी ग्रह की युति बनती है, तो कुछ विशेष राजयोग बनते हैं, जो जीवन में बदलाव लाने का काम करते हैं।
ऐसे ही 22 जुलाई 2025 को एक ऐसा ही शुभ योग बन रहा है, जिसे गजकेसरी राजयोग कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति विराजमान हैं। जब चंद्रमा और गुरु एक साथ आते हैं, तो गजकेसरी योग बनता है, जो भाग्य को चमकाने वाला होता है।
इस योग का असर सभी राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय खासतौर पर बहुत शुभ और लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां:
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। गजकेसरी राजयोग आपकी कुंडली के कर्म भाव (दशम भाव) में बन रहा है, जिससे नौकरी और करियर में तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को जॉब मिलने के संकेत हैं। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पढ़ाई करने वालों को सफलता मिलने के योग हैं। शादी के लिए अच्छे रिश्ते भी आ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए यह योग बेहद शुभ रहेगा क्योंकि यह योग आपके लग्न भाव यानी आपकी खुद की राशि में बन रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी काबिलियत को पहचानेंगे। शादीशुदा लोगों के रिश्ते मजबूत होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टनर के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग धन और वाणी भाव में बन रहा है, जो आर्थिक रूप से काफी फायदेमंद रहेगा। आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। अचानक धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस करने वालों को मुनाफा होगा और नए मौके मिल सकते हैं। नई नौकरी के ऑफर भी मिल सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में शांति और सुख बना रहेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 22:01 IST