अपडेटेड 22 March 2026 at 16:31 IST

Gajkesari Rajyog 2026: जल्द बनने जा रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 3 राशियों को कार्यक्षेत्र में मिलेंगे नए मौके, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना जाता है। विशेष रूप से 26 मार्च 2026 को चंद्रमा और देवगुरु बृहस्पति की मिथुन राशि में युति से यह अत्यंत फलदायी राजयोग बनने जा रहा है। आइए जानते हैं।

Gajkesari Rajyog 2026 | Image: Meta AI

Gajkesari Rajyog 2026:   ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर और उनकी युति का विशेष महत्व होता है। साल 2026 की शुरुआत और मध्य में कई बड़े राजयोग बनने जा रहे हैं, लेकिन इनमें सबसे प्रभावशाली 'गजकेसरी राजयोग' माना जा रहा है। मार्च 2026 के अंत में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से बनने वाला यह योग कुछ विशेष राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलने वाला है।

 आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह योग शुभ माना जा रहा है।

मिथुन राशि वालों मिलेगा मनचाहा परिणाम 

मिथुन राशि वालों के लिए यह राजयोग वरदान की तरह है क्योंकि यह उनकी अपनी ही राशि में बन रहा है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। नई जिम्मेदारियां आपके पद और प्रभाव को बढ़ाएंगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। अगर आपने अतीत में कहीं निवेश किया है, तो अब उसका लाभ मिलने का समय आ गया है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे।

सिंह राशि वालों का होगा भाग्योदय 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग एकादश भाव में बनेगा, जिसे 'लाभ स्थान' कहा जाता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबारियों के लिए किसी बड़ी डील को फाइनल करने का यह सबसे सही समय है। सरकारी अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे और सुख-सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करेंगे।

कन्या राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर 

कन्या राशि के जातकों के लिए यह राजयोग करियर में बड़ी छलांग लगाने का मौका लेकर आएगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी। जो लोग विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बेहद अनुकूल है। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं तो आपको लाभ हो सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे आप कठिन से कठिन चुनौतियों को आसानी से पार कर लेंगे।

ये भी पढ़ें - Kamda Ekadashi 2026 Kab Hai: 28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 16:30 IST