अपडेटेड 20 March 2026 at 18:00 IST

Gajkesari Rajyog 2026: 26 मार्च से इन 3 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, बनने जा रहा है गजकेसरी राजयोग; बढ़ेगा मान-सम्मान

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग को सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक माना गया है। वर्ष 2026 में 26 मार्च को गुरु और चंद्रमा की युति से इस राजयोग का निर्माण होने जा रहा है, जो कई राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल देगा। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Gajkesari Rajyog 2026 | Image: Meta AI

Gajkesari Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनके संयोग का विशेष महत्व होता है। जब भी आकाश मंडल में शुभ ग्रहों का मिलन होता है, तो उसका सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। साल 2026 में एक ऐसा ही अत्यंत शुभ और शक्तिशाली योग बनने जा रहा है, जिसे 'गजकेसरी राजयोग' कहा जाता है।
आपको बता दें, 26 मार्च से ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बनने जा रही है। जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है और सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

क्या होता है गजकेसरी राजयोग?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब कुंडली में देवगुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति होती है या वे एक-दूसरे से केंद्र भाव (1, 4, 7, 10) में स्थित होते हैं, तब 'गजकेसरी राजयोग' का निर्माण होता है। 'गज' यानी हाथी जो बुद्धिमत्ता और शक्ति का प्रतीक है, और 'केसरी' यानी सिंह जो साहस और प्रभुत्व को दर्शाता है। यह योग जातक को अपार धन, सुख-समृद्धि और समाज में ऊंचा पद दिलाता है।

मिथुन राशि वालों को लाभ 

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा। चूंकि गुरु और चंद्रमा का यह संयोग आपकी ही राशि में होने की संभावना है, इसलिए आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे।

सिंह राशि वालों को लाभ 

सिंह राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग आर्थिक उन्नति के मार्ग खोलेगा। यह योग आपकी आय के भाव को प्रभावित करेगा, जिससे धन का प्रवाह बढ़ेगा। निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। व्यापारियों के लिए कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस दौरान आपको एक्टिव रहने की जरूरत है।

कन्या राशि वालों को लाभ 

कन्या राशि वालों के लिए यह समय करियर में स्थिरता और सफलता लेकर आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। जो छात्र उच्च शिक्षा या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सुखद समाचार मिल सकता है। भाग्य का साथ मिलने से आपके बिगड़े हुए काम भी बनने लगेंगे।

ये भी पढ़ें - Kacchi Mungfali Vs Roasted Mungfali: कच्ची मूंगफली या फिर भुनी मूंगफली... वजन, डायबिटीज और डाइजेशन कौन है ज्यादा फायदेमंद? 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 March 2026 at 18:00 IST