अपडेटेड 9 August 2025 at 08:41 IST
देशभर में भाई-बहन के प्रेम के पर्व रक्षा बंधन की धूम, इन Raksha Bandhan Status से भेजें ढेर सारा प्यार
रक्षाबंधन के शुभ मौके पर इन मैसेज, कोट्स और शायरी के जरिये भाई-बहन एक दूसरे को अपना प्यार भेज सकते हैं।
Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन का त्योहार आज देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज के दिन बहनें अपने भाईयों को उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। बदले में भाई बहन को उसकी रक्षा का वचन देते हैं।
भाई की कलाई पर बंधती राखी महज एक डोर नहीं है, बल्कि बहन का अपने भाई के लिए निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और समर्पण का बंधन है। ऐसे में रक्षा बंधन के मौके पर भाई-बहन इन शुभकामनाओं के जरिए दोनों एक दूसरे को खास महसूस करा सकते हैं। इन शुभकामनाओं के जरिये बता सकते हैं कि वो एक-दूजे के जीवन में कितना मायने रखते हैं।
ऐसे दें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं
- भाई-बहन के प्यार का बंधन
है इस दुनिया में वरदान।
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान। - किसी के जख्म पर चाहत से पट्टी कौन बांधेगा
अगर बहनें नहीं होंगी तो राखी कौन बांधेगा। - रंग बिरंगे मौसम में सावन की घटा छाई,
खुशियों की सौगात लेकर बहन राखी बांधने आई।
बहन के हाथों से सजी आज भाई की कलाई,
हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की बधाई।
रक्षाबंधन पर व्हाट्सएप स्टेटस में ये लगाएं
- राखी का धागा सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है।
- भाई मेरी राखी के साथ-साथ मेरी फ्रेंडलिस्ट में भी लाइफटाइम एड होना चाहिए।
- रिश्ता चाहे कितना भी लड़ाकू क्यों न हो, राखी के धागे में हमेशा प्यार बंधा होता है।
ये शुभकामनाएं पाकर चेहरे पर खिल उठेगी मुस्कान!
रक्षाबंधन राखी और गिफ्ट्स के कई ज्यादा बढ़कर है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्यार, खट्टी-मीठी तकरार और अनगिनत यादों का है। सोशल मीडिया के दौर में रक्षाबंधन को और ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए मैसेज के जरिये विश करना और स्टेटस डालना एक नया ट्रेंड बन चुका है। ऐसे में आप भी इन संदेशों को अपने करीबियों, रिश्तेदारों, दोस्तों और भाई बहनों को भेजकर राखी की शुभकामनाएं दे सकते हैं। ये शुभकामना संदेश पाकर उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर बिखर जाएगी।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 9 August 2025 at 07:21 IST