अपडेटेड 28 December 2025 at 11:36 IST
Durga Ashtami 2025: आज दुर्गाष्टमी के दिन इन चमत्कारी मंत्रों से करें मां दुर्गा को प्रसन्न, मिलेगा सौभाग्य
Durga Ashtami 2025: हिंदू धर्म में दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Durga Ashtami 2025: सनातन धर्म में दुर्गाष्टमी को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। पंचांग के हिसाब से पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से जातकों की सभी सिद्धियां पूरी हो सकती है और मां दुर्गा की असीम कृपा बरसती है।
साथ ही मां दुर्गा की पूजा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति होती है। आपको बता दें, आज दुर्गाष्टमी मनाई जा रही है और अब ऐसे में अगर आप मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
सुख-शांति और सौभाग्य के लिए मंत्र जाप
अगर आपके जीवन में अकारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा के इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। यह जीवन में मंगल लेकर आता है और बाधाओं को नष्ट करता है।
- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते॥
संकटों से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप
अगर आप मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो आप इस मंत्र का 21 बार जाप करें। इससे आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
- शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तुते॥
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए मंत्र जाप
अगर आपको बार-बार आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। इससे आपको धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें - Panchgrahi Yog 2026: साल 2026 का पहला पंचग्रही योग इन 4 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मिलेगा पैसा, शोहरत और सम्मान
- सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥
दुर्गाष्टमी के दिन मंत्रों का जाप करने के दौरान इन नियमों का करें पालन
- जाप से पहले स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। अष्टमी के दिन लाल या फिर पीले रंग का वस्त्र जरूर पहनें।
- मंत्र जाप करने के दौरान फर्श पर कुछ बिछाकर बैठें।
- जाप करने के दौरान अपना चेहरा पूर्व दिशा की ओर रखें। यह दिशा बेहद शुभ मानी जाती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 28 December 2025 at 11:36 IST