अपडेटेड 15 November 2024 at 15:47 IST
घर पर तुलसी के पौधे के पास रख दिया ये पौधा तो हो जाएंगे कंगाल, जानें
Can Tulsi be kept with other plants? तुलसी के साथ इन पौधों को भूलकर भी न रखें, वरना घिर जाएंगे कंगाली से, जानें अब क्या है सच्चाई...!
Can Tulsi be kept with other plants? तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ और पवित्र माना जाता है। ऐसे में लोग अपने घर के आंगन में इस पौधे को रखते हैं या फिर जो लोग अपनी चौखट पर तुलसी का पौधा नहीं रख पाते हैं वे बालकनी या छत पर इसे रखते हैं। लेकिन इन लोगों को यह भी पता होना चाहिए कि तुलसी के पौधे के साथ किन पौधों को नहीं रखा जाता है। जी हां, यदि कुछ पौधों को तुलसी के पास रखा जाए तो घर में नकारात्कता आ सकती है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप तुलसी के पौधे के पास किन पौधों को रखने से बचें। पढ़ते हैं आगे..
तुलसी के पास कौन सा पौधा नहीं लगना चाहिए?
- बता दें कि तुलसी के पौधे के पास कभी भी पीपल का पौधा नहीं लगाना चाहिए। वैसे तो दोनों बेहद ही पावन और हिंदू धर्म में पूजनीय होते हैं। लेकिन इन दोनों को यदि एक साथ लगाया जाए तो इससे समस्या हो सकती है। ऐसे में इन दोनों को अलग लगाना चाहिए।
- तुलसी के पौधे के पास कांटेदार पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। जैसे कि गुलाब का पौधा या कैक्टस का पौधा दोनों में कांटे होते हैं। ऐसे में इन पौधों को तुलसी के गमले के पास लगाने से बचें।
- जिन पौधों में सफेद दूध जैसा निकलता है उन्हें भी आप तुलसी के पास लगाने से बचें। इन दोनों को एक साथ लगाने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा आ सकती है।
- व्यक्ति को तुलसी के पौधे के पास शमी का पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। हालांकि शमी का पौधा बेहद पूजनीय होता है लेकिन इन दोनों को एक साथ अपने घर की छत पर लगाना सही नहीं है। वरना इसके कारण व्यक्ति को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 15 November 2024 at 14:57 IST