अपडेटेड 23 July 2024 at 08:10 IST

Sawan 2024: सावन में जरूर करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी महादेव की कृपा; आर्थिक संकट होगा दूर

Sawan mein Daan: सावन के पवित्र महीने में आप कुछ चीजों का दान कर शिवजी की कृपा पा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


भगवान शिव | Image: social media

Sawan 2024 mein Daan: सोमवार, 22 जुलाई से सावन (Sawan) की शुरुआत हो चुकी है। सावन के महीने में मुख्य रूप से भगवान शिवजी (Lord Shiv) की पूजा किए जाने का विधान है। कहा जाता है कि इम महीने में शिवजी की पूजा-पाठ और व्रत करने से भोलेनाथ भक्तों से जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए शिव भक्तों के लिए ये महीना भोलेनाथ को प्रसन्न करने का महीना होता है।

वहीं सावन का महीना सोमवार, 19 अगस्त को समाप्त होगा। ऐसे में आप सावन में कुछ चीजों का दान कर भोलेनाथ का आशीर्वाद पा सकते हैं। अगर आप इस पावन महीने में इन चीजों का महादान करते हैं तो भोलेनाथ आपकी झोली को खुशियों से भर देंगे। इतना ही नहीं अगर आप किसी दुख-परेशानी से जूझ रहे हैं तो आपको उन कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी। तो चलिए जान लेते हैं कि सावन के महीने में आप किन चीजों का दान कर सकते हैं।

सावन में करें इन चीजों का दान (Donate these things in Sawan)

अन्न दान

सावन में जरूरतमंद लोगों को अन्न या भोजन का दान जरूर करें। ये दान महादान कहलाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन किसी जरूरतमंत या भूखे व्यक्ति को खाना खिलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घी का दान

सावन के महीने में घी का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घी का दान करने से आप कई तरह की परेशानियों से बचे रहते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

कपड़ों का दान

सावन के पावन महीने में आप जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान जरूर करें। इस दान से जीवन में चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

दूध का दान

सावन के महीने में आने वाले सभी सोमवार को भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति सावन में दूध या दूध से बनी चीजों का दान करता है उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इतना ही नहीं दूध का दान करने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा मजबूत होता है।

काला तिल

महादेव की कृपा पाने के लिए आपको सावन के महीने में काले तिल का दान करना चाहिए। इस दिन काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और इससे पितृदोष भी दूर होता है। साथ ही अगर आपको कई कामों में अड़चनें आ रही हैं तो वह भी दूर हो जाएंगी।

मौसमी सब्जी-फल

कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए सावन के महीने में हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इससे बिजनेस-करियर में खूब लाभ मिलता है। 

ये भी पढ़ें: Petrol-Diesel Price Update: फिर अपडेट हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत…

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 23 July 2024 at 08:10 IST