Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर जरूर करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी महादेव की कृपा

Maha Shivratri 2024: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महादेव की कृपा पाने के लिए आपको इन चीजों का दान जरूर करना चाहिए।

Follow :  
×

Share


महाशिवरात्रि 2024 | Image: Pixabay

Maha Shivratri Daan: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि  (Maha Shivratri) पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन का विशेष महत्व होता है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Maa Parvati) की पूजा किए जाने की परपंरा है। माना जाता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से महाशिवरात्रि का व्रत कर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करता है उसकी हर परेशानी का नाश होता है।

हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। जो कि इस साल 8 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करना चाहिए। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास चीजों का दान करते हैं तो आपक घर में पूरे साल सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

महाशिवरात्रि पर करें इन चीजों का दान

कपड़ों का दान

महाशिवरात्रि के दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान जरूर करें। इस दान से जीवन में चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है और घर धन-धान्य से भरा रहता है।

दूध का दान

महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक दूध से किया जाता है। ऐसे में जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन दूध या दूध से बनी चीजों का दान करता है उस पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहती है। इतना ही नहीं दूध का करने से कुंडली में कमजोर चंद्रमा मजबूत हो सकता है।

अन्न दान

महाशिवरात्रि के दिन अन्न या भोजन का दान जरूर करें। ये दान महादान कहलाता है। ऐसे में अगर आप इस दिन किसी जरूरतमंत व्यक्ति को खाना खिलाते हैं तो इससे आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

घी का दान

महाशिवरात्रि के दिन घी का दान करना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि घी का दान करने से आप कई तरह की परेशानियों से बचे रहते हैं। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

काला तिल

महादेव की कृपा पाने के लिए आपको महाशिवरात्रि के दिन काले तिल का दान करना चाहिए। इस दिन काले तिल का दान करने से पितर प्रसन्न होते हैं और इससे पितृदोष भी दूर होता है। साथ ही अगर आपको कई कामों में अड़चनें आ रही हैं तो वह भी दूर हो जाएंगी। 

ये भी पढ़ें: Shukrawar Upay: कंगाली से है बुरा हाल? शुक्रवार को जरूर करें इन चीजों का दान, भर जाएगी खाली तिजोरी
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 1 March 2024 at 07:51 IST