अपडेटेड 16 November 2025 at 19:04 IST

Monday Remedies : सोमवार के दिन करें ये धार्मिक उपाय, भगवान शिव की कृपा से बनेगा आपका हर काम

सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी और देवता से जुड़ा हुआ होता है। ऐसे में अगर आप भी सप्ताह के प्रथम दिन यानी सोमवार के दिन सच्चे मन से कुछ महत्वपूर्ण धार्मिक कार्य करते हैं, तो आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

सोमवार धार्मिक उपाय | Image: Freepik

सनातन काल से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता रहा है। इसलिए कई लोग सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा-पाठ सबसे अधिक करते हैं। मान्यता है कि इस दिन जो भी अच्छे मन से भगवान शिव की आराधना करता है, उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।
सप्ताह का पहला दिन यानी सोमवार हर किसी के लिए खास होता है। कई लोग यह सोचते हैं कि अगर आज का दिन अच्छा जाएगा, तो पूरा सप्ताह भी अच्छा जाएगा। इसलिए सोमवार के दिन कई लोग सुबह-सुबह शिव मंदिरों में अपनी-अपनी प्रार्थना लेकर पहुंच जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोमवार के दिन सच्चे मन से कुछ धार्मिक उपाय करते हैं, तो भगवान शिव कि कृपा से आपके कई बिगड़े काम बन सकते हैं।

शिवलिंग पर गंगा जलाभिषेक करें

पौराणिक मान्यता के अनुसार गंगा जल से शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से एक नहीं, बल्कि बिगड़े काम बन जाते हैं। इसलिए कई लोग हर सोमवार को सुबह-सुबह भगवान शिव के मंदिर में पहुंच जाते हैं। अगर कोई सच्चे मन से शिवलिंग की पूजा अर्चना करता है, तो उसकी सभी मनोकामना पूरी हो जाती है।

शिवलिंग पर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं

पौराणिक मान्यता के अनुसार बेलपत्र और धतूरा भगवान शिव का प्रिय माना जाता है। इसलिए कई लोग भगवान शिव को बेलपत्र और धतूरा चढ़ाते हैं। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि सप्ताह के पहले दिन से ही भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहे, तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर जरूर बेलपत्र और धतूरा चढ़ाएं।

रुद्राक्ष दान करें

यह लगभग हर कोई जनता है कि रुद्राक्ष भगवान शिव का कितना प्रिय है। मान्यता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सोमवार के दिन शिव मंदिरों में रुद्राक्ष दान करता है, उसके सभी बिगड़े काम आसानी से बन जाते हैं। रुद्राक्ष दान करने से व्यापार से लेकर वैवाहिक जीवन में सफलता मिलेते रहती है।

सुबह-शाम आरती आदि ये भी काम करें

सोमवार के दिन भगवान शिव ककी पूजा-पाठ करने के साथ-साथ सुबह-शाम आरती भी बहुत फलदायक होती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर कोई घी से भगवान शिव की आरती करता है, टॉप भगवान शिव उसपर प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा, आप मूर्ति के पास दीपक लगाएं। भगवान शिव प्रसन्न हो इसके लिए आप ॐ नमः शिवाय का मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Rashifal: धन लाभ के योग, रुके हुए काम होंगे पूरे और... जानिए किस राशि का कैसा बीतेगा दिन
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 16 November 2025 at 19:04 IST