अपडेटेड 18 December 2025 at 21:50 IST

Lucky Dreams: सुबह देखे हुए इन सपनों के बारे में भूलकर भी किसी को न बताएं, वरना आ सकता है दुर्भाग्य

Lucky Dreams: हमेशा घर में आपने बड़े-बुजुर्गों से कहते सुना होगा कि सुबह देखा गया सपना सच होता है। वहीं कुछ सपने ऐसे होते हैं, जो किसी को भी भूलकर भी नहीं बताना चाहिए। आइए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे। जिसे आपन बताएं।

Lucky Dreams | Image: Meta AI

Lucky Dreams: भारतीय संस्कृति और स्वप्न शास्त्र में सपनों का एक विशेष महत्व है। माना जाता है कि नींद में देखे गए हर सपने का हमारे वास्तविक जीवन से कोई न कोई संबंध जरूर होता है। विशेष रूप से 'ब्रह्म मुहूर्त' यानी सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच देखे गए सपने अक्सर सच होते हैं और आने वाले भविष्य का संकेत देते हैं।

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, कुछ सपने इतने शुभ और शक्तिशाली होते हैं कि यदि आप उनके बारे में किसी को बता देते हैं, तो उनका सकारात्मक प्रभाव कम हो जाता है या पूरी तरह समाप्त हो जाता है। आइए जानते हैं वे कौन से भाग्यशाली सपने हैं जिन्हें आपको राज ही रखना चाहिए। वरना इससे आपको दुर्भाग्य का भी सामना करना पड़ सकता है।

सपने में देवी-देवता का दर्शन होना 

यदि आपको सुबह के सपने में किसी देवी-देवता के दर्शन होते हैं, तो यह इस बात का संकेत है कि आपके जीवन से बाधाएं दूर होने वाली हैं और आप पर ईश्वरीय कृपा है। ऐसे सपने को साझा करने से आपके काम में रुकावट आ सकती है। इसे गुप्त रखने पर ही आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सपने में किसी की मृत्यु होना या फिर अर्थी देखना 

सुनने में यह डरावना लग सकता है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में खुद की मृत्यु देखना या अपनी अर्थी देखना बहुत ही शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन का बुरा समय समाप्त होने वाला है और सुख-समृद्धि आने वाली है। यदि आप इसे दूसरों को बता देते हैं, तो इसका लाभ मिलना बंद हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Darsha Amavasya 2025 Upay: दर्श अमावस्या के दिन जरूर कर लें ये 4 उपाय, पितृ के साथ राहु और केतु दोष भी होगा दूर 

सपने में चांदी का कलश देखना 

सपने में चांदी का कलश, सोने के सिक्के या धन से भरा पात्र देखना साक्षात माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। यह सपना बताता है कि भविष्य में आपको अचानक धन लाभ होने वाला है। इस सपने को गुप्त रखना आपकी आर्थिक उन्नति के लिए अनिवार्य है।

सपने में हरा-भरा बगीचा 

यदि आप सपने में खुद को किसी सुंदर बगीचे में टहलते हुए देखते हैं या चारों तरफ हरियाली और खिले हुए फूल देखते हैं, तो यह खुशहाली का प्रतीक है। इसका अर्थ है कि आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसे दूसरों के साथ साझा करने से खुशी का वह अवसर टल सकता है।

सपने में माता-पिता को पानी पिलाना 

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप सपने में अपने माता-पिता को पानी पिला रहे हैं, तो यह आपकी तरक्की का सूचक है। यह दर्शाता है कि आप जीवन में सही मार्ग पर हैं और आपका भाग्य उदय होने वाला है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 21:50 IST