Diwali 2024: आपने किया दिवाली के अगले दिन ये आसान सा उपाय? पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी!
Diwali Ke Upay: अक्सर महिलाएं दिवाली के अगले दिन ये उपाय करती हैं ताकि उनके घर से दरिद्रता भाग जाए। ऐसे में आप भी जान लीजिए ये कौनसा उपाय है।
Diwali Ke Upay: दीपों का त्योहार दिवाली 31 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया था। जहां बहुत सी जगह गुरुवार की रात को ही दीपावली मनाई जा चुकी है, वहीं बहुत सी जगह आज यानि 1 नवंबर को भी दिवाली सेलिब्रेट की जा रही है। अगर आप कल ही त्योहार मना चुके हैं तो ऐसे कुछ उपाय हैं जो आप आज यानि दिवाली की अगली सुबह कर सकते हैं।
अक्सर महिलाएं दिवाली के अगले दिन ये उपाय करती हैं ताकि उनके घर से दरिद्रता भाग जाए। कहा जाता है कि अगर आप दिवाली के अगले दिन चुपके से ये उपाय कर लें तो आपको पैसों की तंगी नहीं होगी और साल भर लक्ष्मी मां की कृपा बरसती है।
दिवाली की अगली सुबह करना ना भूलें ये उपाय
आपको बता दें कि ये उपाय दिवाली के अगले दिन सुबह 4 बजे उठकर करना होता है। अगर आपने ऐसा नहीं किया है और आज दिवाली मना रहे हैं तो इसे कल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक सूप की जरूरत होगी। दिवाली के अगले दिन सुबह 4 बजे उठकर सूप बजाया जाता है। बता दें कि ये एक पुरानी परंपरा है। ऐसा दरिद्रता को भगाने के लिए किया जाता है।
ये बोलते हुए बजाना होता है सूप
गौरतलब है कि दिवाली के अगले दिन सूप बजाते हुए दरिद्रता भगाने की पुरानी परंपरा है। हाथों से सूप को बजाते हुए आपको बोलना पड़ता है- बैठ लक्ष्मी, भाग दरिद्रता। अब आपको बताते हैं कि आखिर ये सूप बजाया कैसे जाता है। दरअसल, दिवाली की अगली सुबह को करीब 4 बजे घर की महिलाएं उठती हैं और टूटी हुई सूप लेकर पूरे घर में घूमकर उसे बजाती हैं। घर के हर एक कोने में जाकर सूप बजाई जाती है। ऐसा घर से नेगेटिविटी को भगाने के लिए जाता है।
इसके अलावा, कहा तो ऐसा भी जाता है कि दीपावली के अगले दिन ना किसी को पैसे देने चाहिए और ना ही किसी से लेने चाहिए। साथ ही दिवाली के अगले दिन एक और उपाय किया जाता है। इसके तहत, महिलाएं सुबह घर में झाड़ू लगातर कूड़े को सूप यानी छाज में इकट्ठा करती हैं और कहीं दूर जाकर फेंक आती हैं। इसके साथ भी लक्ष्मी आओ, दरिद्र-दरिद्र जाओ कहना पड़ता है।
ये भी पढ़ेंः Diwali 2024: दिवाली पर पटाखों से जलने पर घबराएं नहीं, तुरंत क्या करना चाहिए और क्या नहीं? यहां जानिए
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 1 November 2024 at 09:33 IST