अपडेटेड 3 October 2025 at 18:57 IST

Diwali 2025 Kab Hai: 20 या 21 अक्टूबर... देशभर में किस दिन मनाई जाएगी दिवाली? अभी दूर कर लें कन्फ्यूजन

Diwali 2025 Kab Hai: हिंदू धर्म में हर साल दिवाली के त्योहार को लेकर सभी लोग कंफ्यूजन में रहते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल दिवाली कब मनाया जाएगा?

Diwali 2025 Kab Hai | Image: Freepik

Diwali 2025 Kab Hai: भारत का सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर धन-समृद्धि और सुख-शांति की कामना की जाती है।
लेकिन हर साल की तरह, साल 2025 में भी दिवाली की सही तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि यह 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को? आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दिवाली की सही तिथि क्या है? 

हिंदू पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर सोमवार को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट से आरंभ हो रही है और अमावस्या तिथि का समापन 21 अक्टूबर मंगलवार को शाम 05 बजकर 54 मिनट पर होगा। इसलिए उदया तिथि के आधार पर इस साल दिवाली 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी।

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त 

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा हमेशा प्रदोष काल में की जाती है और 20 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष काल में भी रहेगी, इसलिए 20 अक्टूबर 2025, सोमवार के दिन ही मुख्य रूप से दिवाली मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें - Home Vastu Tips: दिवाली से पहले अपने घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना हो जाएगा भारी नुकसान; घर में पड़ जाएगा अकाल!

दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है और कार्यक्षेत्र में आ रही सभी समस्याएं दूर हो सकती है। जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति दिवाली की रात सच्चे मन से मां लक्ष्मी की आराधना करता है, उसके घर में दरिद्रता का वास नहीं होता। वह केवल भौतिक धन ही नहीं, बल्कि यश, कीर्ति, और संतान के रूप में भी समृद्धि प्रदान करती हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 October 2025 at 18:57 IST