अपडेटेड 29 October 2024 at 10:52 IST
Dhanteras Puja Samagri List: धनतेरस की पूजा में क्या-क्या चीजें रखें?
Dhanteras Puja Samagri List 2024: धनतेरस की पूजा में क्या-क्या सामग्री होनी चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
Dhanteras Puja Samagri List 2024: धनतेरस का पर्व इस साल 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जा रहा है। ऐसे में धनतेरस की पूजा के दौरान धन्वंतरि और कुबेर की पूजा का विधान है। लेकिन इस दिन व्यक्ति को नहीं पता कि पूजा सामग्री में किन-किन चीजों को जोड़ा जाता है। ऐसे में इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताइए कि धनतेरस की पूजा के दौरान किन चीजों को अपने आसपास रखें, जिनकी जरूरत पूजा में पड़ सकती है। पढ़ते हैं आगे…
पूजा में किन सामग्री की पड़ेगी जरूरत?
- व्यक्ति को अपने पास धन्वंतरि और कुबेर देवता की प्रतिमा या फोटो को जरूर रखना चाहिए।
- आपके पास पूजा की चौकी और पीला कपड़ा भी जरूर होना चाहिए। बता दें कि चौकी लकड़ी की होनी चाहिए। आप पीले कपड़े के अलावा लाल कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पूजा में गंगाजल का होना बहुत जरूरी है, जिससे कि आसपास के स्थान को शुद्ध और पवित्र किया जा सके।
- आप अपने पास मिट्टी के दीपक रुई और घी को जरूर रखें, जिससे धनतेरस के दिन दीपकों को जलाया जा सके।
- बता दें धनतेरस के दिन चार मुंह वाला दीया भी जलाया जाता है। आपके पास कुबेर यंत्र जरूर होना चाहिए।
- कहते हैं धनतेरस के दिन मिट्टी के कलश की स्थापना करना शुभ माना जाता है। कलश में जल के अलावा कुछ चावल और एक रुपए का सिक्का जरूर डालें।
- धनतेरस की पूजा में सुपारी और पान का पत्ता होना भी बेहद जरूरी है, इससे सुख और संपत्ति बनी रहती है।
- धनतेरस की पूजा में चांदी का सिक्का जरूर रखें। उसे आप पहले कच्चे दूध से धोएं।
- कलावा, रोली और अक्षत को पूजा में जरूर रखना चाहिए। मिठाई से धन्वंतरि और कुबेर देवता जरूर भोग लगाएं।
- धनतेरस की पूजा में, उस दिन खरीदे गए सामान जैसे कि झाड़ू, बर्तन, गहने आदि को भी जरूर रखें।
- फूलों की माला धन्वंतरि और कुबेर जी को जरुर चढ़ाएं। ऐसे में गैंदे के फूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 29 October 2024 at 10:52 IST