अपडेटेड 17 October 2025 at 09:31 IST

Dhanteras Wishes 2025: घर में मां लक्ष्मी का वास हो..सारे दुखों का नाश हो..धनतेरस पर अपनों को भेजें ये प्यार भरे शुभकामनाएं

Dhanteras Wishes 2025 In Hindi: धनतेरस के खास मौके पर अपनों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज और शायरी लेकर आए हैं। मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर खुश हो जाएंगे।

dhanteras 2025 wishes quotes | Image: R. Bharat
  • Dhanteras Messages In Hindi 2025: हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस को दिवाली का श्रीगणेश माना जाता है। धनतेरस के खास मौके पर माता लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर और धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति को आरोग्य और धन-संपदा का वरदान मिलता है। कथा के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी आदि शुभ वस्तुएं खरीदना काफी शुभ माना जाता है। 
    धनतेरस के खास मौके पर अपने प्रियजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देना कई लोगों को पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी इस धनतेरस अपनों के लिए मां लक्ष्मी धन, समृद्धि, सौभाग्य और निरोग की कामना करना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत और शानदार मैसेज और कोट्स के माध्यम से बधाई दे सकते हैं।

    कारोबार में हो तरक्की, जीवन में हो उन्नति,
    हर नए काम में आपको मिले प्रगति। 
    अपनों के साथ दिन दोगुनी और,
     रात चौगुनी हो आपकी मुस्कान !
    Happy Dhanteras 2025!
     
  • धनतेरस का शुभ दिन आया,
    सबके लिए नई खुशियां लाया।
    लक्ष्मी-गणेश विराजे आपके घर में
    सदा रहे खुशियों की छाया।
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं 2025!
     
  • सोने का रथ और चांदी की पालकी पर
    बैठकर लक्ष्मी मां हैं आई देने 
    आपको धनतेरस की बधाई !
     
  • धनतेरस का ये प्यारा त्योहार,
    जीवन में लाएं खुशियां अपार।
    माता लक्ष्मी विराजें आपके द्वार,
    सभी कामना करे आपकी स्वीकार।
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
     
  • दीप जले तो रोशन आपका जहान हो पूरा आपका
    हर एक अरमान हो मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहे आप पर
    इस धनतेरस पर आप बहुत धनवान हो
    Happy Dhanteras 2025!
     
  • सोने-चांदी जैसा चमके आपका जीवन
    दीपों से रोशन हो आपका घर-आंगन
    धनतेरस पर आपकी सारे चाहत हो पूरी
    आपकी कोई भी ख्वाहिश न रहे अधूरी
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
     
  • धनतेरस का वैभव हो आपके संग,
    हर दिन महके जैसे बहार का रंग,
    धन्वंतरि का आशीष हो हमेशा आपके संग,
    सुख, समृद्धि हो सदा आपके संग !
    Happy Dhanteras 2025!
     
  • आपके जीवन से खुशियां न हों कम,
    आपसे दूर रहें सारे गम।
    उन्नति की खुले नई राहें,
    आने वाला सुनहरा कल फैलाएं आपके लिए बाहें।
    धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं!
     
  • आज के दिन लक्ष्मी आपके घर का दरवाज़ा न खटखटाए  
    बल्कि सदा के लिए आपके दिल में बसे।
    Happy Dhanteras 2025!
     
  • मां लक्ष्मी की ऐसी हो कृपा,
    दूर हों आपके जीवन की सभी बाधा।
    खुशियों का जीवन में हो संचार,
    आपके जीवन में भरा रहे प्यार ही प्यार।
    Happy Dhanteras 2025!
     
  • सफलता की हर गिनती में आपका नाम हो 
    और हर सफलता आपको अपार संतोष दे। 
    धनतेरस की हार्दिक बधाई!
     
  • आपके जीवन का हर कोना 
    लक्ष्मी के चरणों से गुलजार हो और सुख-समृद्धि 
    का चिराग जलता रहे !
    Happy Dhanteras 2025!

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन-संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के लक्षण

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 17 October 2025 at 09:24 IST