अपडेटेड 9 November 2024 at 20:49 IST

Dev Uthani Ekadashi: विष्णु जी के साथ बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, Tulsi में बांधें ये चीज; फिर देखें

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी के दिन अगर आप भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा चाहते हैं, तो तुलसी के पौधे में बस एक चीज बांध दें।

देवउठनी एकादशी 2024 | Image: AI

Dev Uthani Ekadashi Upay: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi ) को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे देवोत्थान एकादशी, प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) 4 महीने की निद्रा से जागते हैं और एक बार फिर से सृष्टि का कार्यबार संभालते हैं। साथ ही इस दिन से शुभ और मांगलिक कार्यों की भी शुरुआत हो जाती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम (Shaligram) स्वरूप के साथ माता तुलसी का विवाह किया जाता है। ऐसे में अगर इस दिन आप श्री हरि विष्णु (Shri Hari) के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा पाना चाहते हैं, तो आपको तुलसी (Tulsi Upay) के पौधे में बस एक चीज बांधनी होगी। आइए इसके बारे में जानते हैं।

देवउठनी एकादशी के उपाय (Dev Uthani Ekadashi Upay) के बारे में जानने से पहले हम यह जान लेते हैं, कि यह खास दिन इस साल कब मनाया जा रहा है। बता दें कि हर साल कार्तिक माह (Kartik Maah) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi Date) मनाई जाती है, जो इस साल मंगलवार 12 नवंबर, 2024 को मनाई जा रही है। ऐसे में इस दिन विधिवत पूजा अर्चना के साथ तुलसी (Dev Uthani Ekadashi Tulsi Upay) में बस एक चीज बांध देने से विष्णु जी के साथ माता लक्ष्मी भी आप पर अपनी कृपा बनाए रखेंगी।

देवउठनी एकादशी पर करें बस ये एक उपाय (Dev Uthani Ekadashi Tulsi Upay)

धार्मिक मान्यता के मुताबिक देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2024) पर अपनी नाप के बराबर का कलावा लें और अपनी कामना कहते हुए इसे तुलसी के पौधे के चारों ओर बांध दें। इसके बा माता तुलसी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। जब आपकी मनोकामना पूरी हो जाए, तो इसे खोलकर बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कहते हैं कि ऐसा करने से भगावन विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की विशेष कृपा जातक पर बनी रहती है और साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 

यह भी पढ़ें… पद-प्रतिष्ठा और अपार धन... शनि और गुरु की विशेष कृपा से इन राशियों के लिए बेहद लकी रहेगा साल 2025

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 9 November 2024 at 20:49 IST