अपडेटेड 29 October 2025 at 19:00 IST

Dev Uthani Ekadashi 2025: देव उठनी एकादशी के दिन जरूर करें मां तुलसी से जुड़े ये 3 उपाय, बरसेगा धन और घर में आएगी सुख-शांति

Tulsi Ke Upay: देव उठनी एकादशी का दिन अध्यात्म और भक्ति से जुड़ा है। अगर आप इस दिन मां तुलसी की सच्चे मन से पूजा करें और ऊपर बताए गए तीन उपाय अपनाएं, तो जीवन में धन, सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Dev Uthani Ekadashi 2025 maa tulsi ke upay basil plant to impress lord Vishnu get bloessings of maa Lakshmi brings positivity prosperity solves money problem in life | Image: Freepik

Dev Uthani Ekadashi ke Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, देव उठनी एकादशी का दिन बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है। बता दें कि ये साल की सबसे बड़ी एकादशी होती है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं, और इसी के साथ शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। कहा जाता है कि अगर इस दिन मां तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा सही तरीके से की जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि आती है और धन की बरकत बनी रहती है। इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत 01 नवंबर को रखा जाएगा।


देव उठनी एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करने से न सिर्फ घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, बल्कि लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा भी प्राप्त होती है। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, आइए जानते हैं मां तुलसी से जुड़े 3 आसान लेकिन बेहद प्रभावी उपाय -

मां तुलसी को चढ़ाएं लाल चुनरी

देव उठनी एकादशी के दिन मां तुलसी के पौधे को लाल चुनरी अर्पित करें। लाल रंग को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। ऐसा करने से घर में खुशियां, धन और सौभाग्य का आगमन होता है। माना जाता है कि यह उपाय करने से दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहती है और पारिवारिक कलह दूर होते हैं।

देशी घी का दीपक जलाएं

इस दिन देशी घी का दीपक जलाकर मां तुलसी के पौधे के सामने या घर की उत्तर दिशा में रखें। घी का दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं। यह उपाय घर में शांति, सुख और समृद्धि बनाए रखता है।

करें भगवान विष्णु का मंत्र जाप

देव उठनी एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित दिन होता है। इस दिन तुलसी माता के सामने बैठकर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें - “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मन को शांति मिलती है, सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। 

यह जरूर पढ़ें: Vastu Tips For Money: घर में लगाएं ये 5 तरह के पौधे, दूर होगी पैसों की तंगी और घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 29 October 2025 at 18:51 IST