अपडेटेड 3 November 2025 at 08:22 IST
Dev Deepawali 2025 Lucky Zodiac: देव दीपावली पर बन रहे ये 2 शुभ योग, इन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत; करियर, नौकरी और कारोबार में होगा लाभ
Dev Deepawali 2025 Lucky Zodiac: इस साल 5 नवबंर को देव दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन बेहद शुभ योग बनने जा रहा है। इस दिन 5 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें सुख-सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Dev Deepawali 2025 Lucky Zodiac: हिंदू पंचांग के हिसाब से सर्वार्थ सिद्धि योग और महासंयोग के साथ-साथ देव दिवाली के दिन शिवावास योग बनने जा रहा है। साथ ही ग्रहों के स्वामी सूर्यदेव और देव गुरु बृहस्पति का संयोग बन रहा है। जिससे त्रिदशांक योग बन रहा है। जो सभी राशियों के लिए भाग्यशाली माना जाता है। आपको बता दें, इस साल देव दिवाली 5 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि काशी में देव दिवाली के दौरान सभी देवी-देवा पृथ्वी लोक पर आते हैं। अब ऐसे देव दिवाली के दिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सिद्धि योग
यह योग सभी प्रकार के कार्यों में सफलता और शुभता प्रदान करता है। इस योग में किए गए कार्य बिना किसी बाधा के सफल होते हैं।
शिववास योग
जब भगवान शिव माता गौरी के साथ कैलाश पर निवास करते हैं, तब यह योग बनता है। इस दौरान शिव पूजा अत्यंत फलदायी होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मेष राशि
यह समय आपके लिए सचमुच वरदान साबित होने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आप एक ऐसे शुभ दौर में प्रवेश कर रहे हैं जहां आपकी मेहनत और भाग्य का अद्भुत मेल होगा। सबसे पहले बात करें करियर की, तो यहां बड़े और सकारात्मक बदलाव की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह खबर किसी जश्न से कम नहीं है! आपकी वर्षों की लगन और परिश्रम अब फल देगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए देव दिवाली एक विशेष उपहार लेकर आएगी। यह समय आपके लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी सोच और निर्णय लेने की क्षमता में अद्भुत वृद्धि होगी, जिससे आप सही फैसले ले पाएंगे। करियर के क्षेत्र में तरक्की के शानदार योग बन रहे हैं, आपकी मेहनत रंग लाएगी। वहीं, व्यापारियों को नए और लाभकारी समझौते करने का मौका मिलेगा, जो भविष्य के लिए उत्तम रहेगा।
तुला राशि
इस समय ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है, जिसके कारण आपके वो सारे काम जो लंबे समय से अटके हुए थे, अब तेजी से पूरे होने वाले हैं। यह अवधि करियर और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता दिलाने वाली साबित होगी। छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे, और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई, बेहतर नौकरी का अवसर मिल सकता है।
ये भा पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 3 November 2025: आज इन 5 राशि वालों का दिन रहेगा सबसे भाग्यशाली, धन लाभ के साथ मिलेंगे तरक्की के सुनहरे अवसर
धनु राशि
यह दिन आपकी करियर की यात्रा को एक नई और ऊंची दिशा देने वाला है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, तो तैयार हो जाइए! आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको पदोन्नति या कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी योग्यता और समर्पण को आपके उच्च अधिकारी न केवल पहचानेंगे, बल्कि सराहेंगे भी।
मीन राशि
यह समय आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है! आने वाले दिन आपकी किस्मत के दरवाज़े खोलेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कहीं ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी। आपने अतीत में जो भी कड़ी मेहनत और सच्चे प्रयास किए हैं। धैर्य और लगन से किए गए आपके सभी प्रयास सफल होंगे।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 08:10 IST