अपडेटेड 18 December 2025 at 20:17 IST

Darsha Amavasya 2025 Upay: दर्श अमावस्या के दिन जरूर कर लें ये 4 उपाय, पितृ के साथ राहु और केतु दोष भी होगा दूर

Darsha Amavasya 2025: हिंदू धर्म में दर्श अमावस्या को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती हैं और दोष से भी छुटकारा मिल सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Darsha Amavasya 2025 Upay | Image: Freepik

Darsha Amavasya 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन पौष अमावस्या पड़ता है। यह साल 2025 का आखिरी अमावस्या है। इसे दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस बार यह योग 19 दिसंबर को बनने जा रहा है। दर्श अमावस्या बेहद पवित्र और सौभाग्यशाली माना जाता है। इसी दिन से चंद्रमास के आरंभ में आती है।

 शास्त्रों में दर्श अमावस्या को पितृकार्य, देवकार्य और आत्मशुद्धि के लिए जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में पौष अमावस्या के लिए पितृदोष, राहुदोष और केतुदोष से छुटकारा पाने के लिए शुभ फलदायी माना गया है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

दर्श अमावस्या के दिन करें पितृ तर्पण 

सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पितरों के नाम से जल में काले तिल मिलाकर तर्पण करें। ऐसा करने से 'पितृ दोष' से मुक्ति मिलती है और परिवार में सुख-शांति आती है। इस दिन सफेद चीजें जैसे कि चावल, दूध और चीनी का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।

दर्श अमावस्या के दिन करें पीपल के पेड़ की पूजा 

शास्त्रों के अनुसार, दर्श अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का विशेष महत्व है। आप अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसो तेल का दीपक जलाएं और फिर पेड़ की सात बार परिक्रमा लगाएं। इससे कुंडली में स्थित राहु और केतु दोष शांत होते हैं और जीवन में चल रही बाधाएं दूर हो सकती है।

दर्श अमावस्या के दिन करें काले तिल और सरसो तेल का उपाय 

ज्योतिष शास्त्र में काले तिल को राहु और केतु को छाया ग्रह माना जाता है। जिन्हें शांत करने के लिए शनिदेव की पूजा करने का विधान है। इसलिए आप सरसो तेल को बर्तन में लें और उसमें अपना चेहरा देखें और फिर उस तेल का दान करें। आप शनि मंदिर में जाकर रख सकते हैं। काले तिल को आप बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Darsh Amavasya 2025 Pitru Tarpan: दर्श अमावस्या के दिन इस तरह करें पितरों का तर्पण, पितृदोष से मिलेगा छुटकारा 

दर्श अमावस्या के दिन कुत्ते या फिर चीटियों को कराएं भोजन

अमावस्या के दिन जीव-जंतुओं को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है। आप आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाएं और सूखे आटे में शक्कर मिलाकर चींटियों के बिल के पास डालें। इसे 'ग्रह शांति' का सबसे सरल और प्रभावी तरीका माना गया है। इससे आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 18 December 2025 at 20:17 IST