अपडेटेड 10 February 2024 at 11:12 IST
10 फरवरी 2024 का राशिफल : वृश्चिक राशि वालों को मिलेगा बड़ा सियासी पद, जानिए अन्य राशियों का हाल
Horoscope News: वृश्चिक राशि के जातकों को राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है जिसकी वजह से समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Astrology/Today's Horoscope: आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। (zodiac signs) यूं कह सकते हैं हम कि आज उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। आज के दिन आपको नौकरी में अपने बॉस का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। अगर आप सियासत के क्षेत्र से हैं तो फिर आपको बड़ा सियासी पद मिल सकता है। इसके अलावा अन्य राशियों को आज के दिन क्या-क्या मिलने वाला है? आइए आपको बताते हैं राशियों का हाल। किस राशि के जातक को क्या मिलने वाला है आज के दिन?
मेष- आज के दिन आपका मन खुश रहेगा। खुशी की अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। पुरानी बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावनाएं बनेंगी धार्मिक यात्रा का योग बनता दिखाई दे रहा है। अगर आप व्यापार करते हैं तो लाभ के संयोग इसके अलावा बड़ा निवेश करने की संभावनाएं भी हैं।
वृष- इस राशि के जातकों को आज दिनभर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी खास शख्स से मुलाकात होने की संभावनाएं भी हैं। घर-परिवार में बहुत ही बेहतरीन माहौल रहेगा। अगर घर और परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। अगर आप बिजनेसमैन हैं तो बहुत सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है जल्दबाजी में लिया गया फैसला आपको नुकसान पहुंचा सकता है।
मिथुन- इस राशि के जातकों को आज सावधान रहने की जरूरत है। आज आप अपने पार्टनर से बनाकर रखें नहीं तो वो आपको छोड़कर जा सकता है। व्यापार करते हैं तो सावधान रहें बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता हैं। परिवार के लोगों को लेकर सावधान रहें परिवार के लोगों की हेल्थ पर ध्यान रखने की जरूरत है किसी की भी सेहत खराब हो सकती है।
कर्क- इस राशि के जातक आज बड़े कार्यों के लिए स्कीम बनाएंगे। अगर आप व्यापारी हैं तो आज का दिन आपके लिए बड़ा फैसला लेने के लिए बेहतर अवसर है। आज आपको बैंक लोन के लिए भागदौड़ कर सकती है। आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने का दिन है ये काफी अच्छा रहेगा। आज के दिन आपके विरोधी आपसे शिकस्त खाएंगे और आपके परिवार में चल रहा विवाद भी खत्म होगा।
सिंह- आज के दिन आपको कार्यक्षेत्र में अपनों का सम्मान मिलेगा। आप अपने परिवार के साथ कहीं टूर पर निकल सकते हैं। अगर व्यापार करते हैं तो आपको इसमें लाभ होने की संभावनाएं हैं। निवेश के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
कन्या- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी भी बड़े लेन-देन से बचना होगा। अगर आपने ऐसा किया तो नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। किसी को भी उधार देने से बचें भाषा पर संयम रखें और परिवार में मनमुटाव की स्थिति बनेगी।
तुला- इस राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके परिवार में लोगों को मौसमी बुखार की मार झेलनी पड़ सकती है। वाद-विवाद से दूरी बनाएं रखें और वाहन चलाने के दौरान सावधान रहें। घर में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों के लिए आज एक बड़ा दिन है। आज आपको राजनीति में बड़ा पद मिल सकता है जिसकी वजह से समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में नया काम शुरू कर सकने की स्थितियां बनी हैं।
धनु- इस राशि के जातकों को आज यात्रा के दौरान संभलकर रहना होगा और अगर आप वाहन खुद चलाते हैं तो संभलकर चलाना होगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आएगी सावधानी पूर्वक खान-पान करें लापरवाही की तो मौसमी बीमारियां आपको घेर सकती है। आज के दिन किसी को भी उधार पैसा न दें ये फंस सकता है विवादों की वजह से मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है।
मकर- इस राशि के जातकों को आज दिन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से मन अशांत रहेगा। पारिवारिक समस्याओं की वजह से कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है। पत्नी का स्वास्थ्य बेहतर होगा और किसी विशेष कार्य के लिए बाहर यात्रा पर निकल सकते हैं।
कुंभ- इस राशि के जातक आज अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खान-पान का विशेष ध्यान रखना है। दिन भर आपकी ऊर्जा बनी रहेगी जिसकी वजह से आप को आज अच्छे विचार आएंगे।
मीन- दफ्तर में आज आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। सहयोगियों के साथ आज आपका व्यवहार ठीक नहीं रहेगा किसी विशेष काम में जुटाया गया धन आज बिना किसी जरूरी काम के भी खर्च हो सकता है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 10 February 2024 at 09:51 IST