अपडेटेड 6 November 2024 at 07:35 IST

Kharna 2024: खरना पूजा में पढ़ें सूर्य देव की ये आरती, करें इन खास मंत्रों का जाप, चमक जाएगा भाग्य

Kharna 2024 Surya Dev Puja: आप छठ पूजा के दौरान सूर्यदेव की ये आरती और इन विशेष मंत्रों का जाप कर सकते हैं।

Follow :  
×

Share


छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा | Image: freepik

Kharna 2024 Surya Dev Puja: आज यानी बुधवार, 6 नवंबर को छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती दिनभर निर्जला व्रत कर शाम को गुड़ से बनी खीर का प्रसाद ग्रहण करने के बाद लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास करते हैं। इस पर्व के दौरान मुख्य रूप से छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है।

छठ पर्व के तीसरे दिन ढलते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है जबकि चौथे दिन उगते हुए सूर्य को व्रत अर्घ्य देते हैं। ऐसे में आप सूर्य देव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए उनकी आरती और कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

सूर्य देव की आरती (Surya Dev ki Aarti)

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

सारथी अरुण हैं प्रभु तुम, श्वेत कमलधारी। तुम चार भुजाधारी।।
अश्व हैं सात तुम्हारे, कोटि किरण पसारे। तुम हो देव महान।।

।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ऊषाकाल में जब तुम, उदयाचल आते। सब तब दर्शन पाते।।
फैलाते उजियारा, जागता तब जग सारा। करे सब तब गुणगान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

संध्या में भुवनेश्वर अस्ताचल जाते। गोधन तब घर आते।।
गोधूलि बेला में, हर घर हर आंगन में। हो तव महिमा गान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

देव-दनुज नर-नारी, ऋषि-मुनिवर भजते। आदित्य हृदय जपते।।
स्तोत्र ये मंगलकारी, इसकी है रचना न्यारी। दे नव जीवनदान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

तुम हो त्रिकाल रचयिता, तुम जग के आधार। महिमा तब अपरम्पार।।
प्राणों का सिंचन करके भक्तों को अपने देते। बल, बुद्धि और ज्ञान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

भूचर जलचर खेचर, सबके हों प्राण तुम्हीं। सब जीवों के प्राण तुम्हीं।।
वेद-पुराण बखाने, धर्म सभी तुम्हें माने। तुम ही सर्वशक्तिमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

पूजन करतीं दिशाएं, पूजे दश दिक्पाल। तुम भुवनों के प्रतिपाल।।
ऋतुएं तुम्हारी दासी, तुम शाश्वत अविनाशी। शुभकारी अंशुमान।।
।।ॐ जय सूर्य भगवान...।।

ॐ जय सूर्य भगवान, जय हो दिनकर भगवान।
जगत् के नेत्रस्वरूपा, तुम हो त्रिगुण स्वरूपा।स्वरूपा।।
धरत सब ही तव ध्यान, ॐ जय सूर्य भगवान।।

सूर्य देव के मंत्र (Surya Dev Mantras)

1. ॐ सूर्याय नमः।

2.  ॐ आदित्याय च सोमाय मङ्गलाय बुधाय च।
गुरु शुक्र शनिभ्यश्च राहवे केतवे नमः॥

3. नमो नमः सूर्याय सर्वलोकाय नमो नमः।
प्रणतोऽस्मि सदा सूर्याय हृदयाय नमो नमः॥

4. ॐ सूर्याय विद्महे महादेवाय धीमहि।
तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्॥

5. ॐ घृणि सूर्याय सोमाय माङ्गल्याय बुधाय च।
गुरु शुक्र शनिभ्यश्च राहवे केतवे नमः॥

6. ॐ आदित्याय च सोमाय मङ्गलाय बुधाय च।
गुरु शुक्र शनिभ्यश्च राहवे केतवे नमः॥

7. ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024 Kharna Niyam: 'खरना' के दिन भूलकर भी न करें ये गलती, छठी मैया हो सकती है नाराज
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 6 November 2024 at 07:35 IST