अपडेटेड 26 October 2025 at 23:27 IST

Chhath Puja Lucky Zodiac Sign: छठ पूजा के दिन बनने जा रहा है सुकर्मा योग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Chhath Puja Lucky Zodiac Sign: हिंदू धर्म में छठ पूजा को महापर्व माना जाता है। यह चार दिवसीय पर्व है। वहीं इस दौरान सुकर्मा योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chhath Puja Lucky Zodiac Sign | Image: Freepik

Chhath Puja Lucky Zodiac Sign: सनातन धर्म में छठ महापर्व को बेहद शक्तिशाली महापर्व माना जाता है। यह पर्व ऐसा है कि इसमें किसी भी भक्त की झोली सुनी नहीं रहती है। छठ महापर्व चार दिनों का होता है। जिसमें पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषाकाल अर्घ्य देने का विधआन है। इसके बाद छठ महापर्व का समापन हो जाता है। वहीं छठ महापर्व के दौरान कई शुभ योग बनने जा रहा है। जिससे कुछ जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। आपको बता दें, छठ पूजा के संध्या अर्घ्य के दौरान सुकर्मा योग बनने जा रहा है और यह सुबह उषा अर्घ्य तक रहेगा। वहीं छठ महापर्व के दौरान मंगल और सूर्य के मिलन से आदित्य मंगल योग बनने जा रहा है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों के लिए ये योग शुभ माना जा रहा है।

सुकर्मा योग सिंह राशि वालों के लिए शुभ

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं और इसी दौरान आपके ऊपर सूर्यदेव की कृपा बनी रहेगी। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान में मिलेगा। आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम मिल सकते हैं। जो जातक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह योग शुभ माना जा रहा है। आपके विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

सुकर्मा योग तुला राशि वालों के लिए सौभाग्यशाली

तुला राशि के जातकों के लिए सुकर्मा योग नई उम्मीदें लेकर आया है। जो सफल होंगी। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। आपके नई प्रॉपर्टी ले सकते हैं। आपके घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आपका कोई सपना पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें - EyeLash Grow Tips: क्या आपकी आंखों की पलके झड़ रही हैं? इन घरेलू चीजों को लगाने से दिखने लगेंगे फायदे

सुकर्मा योग मकर राशि वालों के लिए अनुकूल

सुकर्मा योग मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस राशि के छात्रों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 26 October 2025 at 23:27 IST