अपडेटेड 22 March 2026 at 20:04 IST

Monday Lord Shiva Mantras: सोमवार के दिन जरूर करें भगवान शिव के इन चमत्कारी मंत्रों का जाप, मिलेगा मनचाहा फल; भोलेसाथ होंगे प्रसन्न

Monday Lord Shiva Mantras: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Monday Lord Shiva Mantras | Image: social media

Monday Lord Shiva Mantras: हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव को समर्पित है। भगवान शिव को 'भोलेनाथ' कहा जाता है क्योंकि वे अपने भक्तों की अल्प भक्ति से भी प्रसन्न होकर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। मान्यता है कि जो भक्त सोमवार के दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा करते हैं और उनके विशेष मंत्रों का जाप करते हैं, उनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में इस दिन कुछ ऐसे मंत्र हैं, जिसका जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

सोमवार के दिन करें शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप 

यह शिव जी का सबसे सरल और प्रभावशाली मंत्र है। इसका जाप करने से मन शुद्ध होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसलिए इस मंत्र का जाप विशेष रूप से करें। 
ऊं नमः शिवाय

महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें 

असाध्य रोगों से मुक्ति और अकाल मृत्यु के भय को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप अचूक माना जाता है। यदि आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो सोमवार को इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥

सोमवार के दिन करें शिव गायत्री मंत्र का जाप 

सुख-शांति और ज्ञान की प्राप्ति के लिए शिव गायत्री मंत्र का जाप अत्यंत कल्याणकारी है। इस मंत्र का जाप करने से भाग्योदय हो सकता है। 
ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

धन-समृद्धि के लिए इस मंत्र का जाप करें

आर्थिक तंगी दूर करने और व्यापार में उन्नति के लिए इस मंत्र का जाप करना शुभ फलदायी होता है।
ऊं ह्रीं नमः शिवाय ह्रीं ऊं

मंत्र जाप करने की सही विधि क्या है? 

  • सोमवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें।
  • शिव मंदिर में या घर के मंदिर में दीप जलाकर महादेव के सामने अपनी मनोकामना का संकल्प लें।
  • मंत्रों का जाप हमेशा रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए, क्योंकि यह शिव जी को अति प्रिय है।
  • जाप करते समय अपना मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर रखें।
  • जाप के बाद शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और अक्षत अर्पित करें।

भगवान शिव के मंत्र जाप करने का महत्व 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव के मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर आपकी कोई इच्छा है तो भोलेनाथ के इन मंत्रों का जाप करने के साथ अपनी इच्छा मन में कहें। इससे उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है।

ये भी पढ़ें - Sattu Vs Chaach Vs Nimbu Paani: सत्तू, छाछ या फिर नींबू पानी...चिलचिलाती गर्मी में कौन सा ड्रिंक है सबसे बेस्ट? 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 22 March 2026 at 20:04 IST