अपडेटेड 31 August 2025 at 20:44 IST

Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर को शनि की राशि में चंद्र ग्रहण से इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

Chandra Grahan 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 07 सितंबर 2025 को शनि की राशि में चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। जिससे 3 राशियों को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chandra Grahan 2025 | Image: Freepik

Chandra Grahan 2025: पितृपक्ष का महीना अब जल्द ही शुरू होने वाला है। वहीं पंचांग के हिसाब से भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि भी बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि इस दिन साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में नजर आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। 

इस दिन पितरों की तृप्ति के लिए पिंडदान श्राद्ध और तर्पण करने का विधान है। इस दिन किए गए दान-पुण्य से व्यक्ति के पितृदोष से छुटकारा मिल सकता है। 

अब ऐसे में इस दिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें शुभ परिणाम मिल सकते हैं और भाग्योदय हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

चंद्र ग्रहण से मिथुन राशि वालों को होगा लाभ

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आपके सभी काम पूरे हो जाएंगे। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार होगा। नौकरी और व्यापारियों के लिए चंद्र ग्रहण भाग्यशाली माना जा रहा है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

चंद्र ग्रहण से धनु राशि वालों को मिलेगा मान-सम्मान

धनु राशि के जातकों का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक लाभ होगा। जिससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य आपके पहले से अच्छा रहेगा। इस राशि के जातकों की कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें - South India Travel: Coffee Lovers से लेकर आध्यात्म और ट्रैकिंग वालों तक, बेहद खास है ये दक्षिण भारत की जगह

चंद्र ग्रहण से मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

चंद्र ग्रहण से मकर राशि के जातकों का दिन पहले से बेहतर होगा। इस राशि के जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको उन्नति मिलेगी। आपके आय के स्रोत बनेंगे। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मकर राशि के जातकों के लिए चंद्रग्रहण अधूरे काम को पूरा करने को लेकर आया है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 31 August 2025 at 20:44 IST