LIVE BLOG

अपडेटेड 3 March 2026 at 08:43 IST

Chandra Grahan 2026 LIVE: शुरू हुआ सूतक काल, जानें आज कितने बजे लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण; सूतक काल के दौरान क्या करें और क्या नहीं?

Chandra Grahan 2026 LIVE: आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा रहा है। जिसका सूतक काल शुरू हो चुका है। यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

Chandra Grahan 2026 LIVE | Image: Freepik

Chandra Grahan 2026 LIVE:  आज 3 मार्च 2025 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगने वाला है, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा।
भारत में दृश्यमान होने के कारण इस ग्रहण का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व बढ़ गया है। वहीं सुबह 06:20 बजे से सूतक काल शुरू हो चुका है। सूतक से लेकर चंद्रग्रहण लगने के समय और इस दौरान क्या करें और क्या नहीं। देखें सभी अपडेट्स। 
 

  • Listen to this article
3 March 2026 at 07:39 IST

चंद्र ग्रहण का सूतक काल हुआ शुरू

सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है। चूंकि यह ग्रहण भारत के कई बड़े शहरों में दिखाई देगा, इसलिए इसका सूतक काल पूर्ण रूप से मान्य होगा। शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल के दौरान पूजा-पाठ वर्जित होता है और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। विशेषकर गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

3 March 2026 at 07:51 IST

सूतक काल के दौरान क्या करें?

सूतक काल को हिंदू धर्म में एक 'अशुद्धि' का समय माना जाता है, जो मुख्य रूप से परिवार में किसी के जन्म या मृत्यु के समय लगता है। इस दौरान ऊर्जा के प्रवाह और शुद्धता को बनाए रखने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

मानसिक जाप- इस दौरान मूर्तियों को छूना मना होता है, इसलिए आप मन ही मन अपने ईष्ट देव का ध्यान या मंत्र जप कर सकते हैं।

दान कार्य- सूतक समाप्त होने के बाद गरीबों को अनाज, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है।

सफाई का ध्यान- सूतक समाप्त होने पर पूरे घर की साफ-सफाई करें, गंगाजल छिड़कें और स्वयं भी स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें।

योग और ध्यान- अपने मन को शांत रखने के लिए आप योग या मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।

 

Advertisement
3 March 2026 at 08:03 IST

सूतक काल में भूलकर भी क्या न करें?

  • सूतक काल में घर के मंदिर में मूर्तियों को स्पर्श नहीं करना चाहिए। मंदिर के पट या पर्दा बंद कर देना चाहिए।
  • दीपक जलाना, आरती करना या विधिवत पूजा करना इस दौरान वर्जित है। हालांकि, आप मन ही मन मानसिक जाप कर सकते हैं।
  • इस समय तुलसी के पौधे को छूना या उसके पत्ते तोड़ना अशुभ माना जाता है।
  • नई गाड़ी, सोना या कीमती सामान खरीदने से बचना चाहिए।
  • सूतक काल में भोजन बनाना और खाना टालना चाहिए।
  • ग्रहण वाले सूतक में पहले से बने भोजन और दूध/दही में तुलसी के पत्ते डाल देने चाहिए ताकि वे अशुद्ध न हों।
  • मांस, मदिरा या तामसिक भोजन का सेवन भूलकर भी न करें।
  • बाल काटना, नाखून काटना या दाढ़ी बनाना सूतक काल में वर्जित माना गया है।
  • ग्रहण के सूतक काल में गर्भवती महिलाओं को नुकीली चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

 

3 March 2026 at 08:42 IST

चंद्र ग्रहण और चतुर्ग्रही योग के महासंयोग से इन 5 राशियों को होगा लाभ

वृषभ राशि 
लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे और व्यापार में बड़ा मुनाफा होने की संभावना है।

मिथुन राशि
नौकरी में पदोन्नति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि
राजयोग के प्रभाव से आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

तुला राशि 
आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह समय उत्तम है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

धनु राशि 
विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता हासिल होगी।

Advertisement
3 March 2026 at 08:30 IST

सूतक काल में खाना-पीना खाएं या नहीं?

शास्त्रों के अनुसार, सूतक काल शुरू होने के बाद ठोस आहार लेने से बचना चाहिए। माना जाता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है जो भोजन को प्रभावित कर सकती है। छोटे बच्चों को भूख लगने पर भोजन दिया जा सकता है। सेहत का ध्यान रखते हुए वे हल्का आहार और पानी ले सकती हैं। सूतक काल के दौरान नया भोजन पकाने से बचना चाहिए। पीने के पानी के बर्तन में भी तुलसी के पत्ते या 'कुशा' डाल देना शुभ माना जाता है।

3 March 2026 at 07:42 IST

चंद्र ग्रहण कब से होगा शुरू?

ग्रहण का प्रारंभ  -   दोपहर 02:14 बजे से
आंशिक ग्रहण का प्रारंभ -   दोपहर 03:20 बजे से
पूर्ण चंद्र ग्रहण  शुरू  -  शाम 04:34 बजे से
अधिकतम ग्रहण- शाम 05:03 बजे
पूर्णता समाप्त - शाम 05:32 बजे
भारत में दृश्य समय -शाम 06:20 से 06:46 बजे तक
ग्रहण की समाप्ति (मोक्ष) -   शाम 06:46 बजे

3 March 2026 at 07:46 IST

भारत में दिखाई देगा साल का पहला चंद्र ग्रहण 2026

भारत के अधिकांश हिस्सों में ग्रहण चंद्रोदय के समय दिखाई देगा। इसका मतलब है कि जब चांद निकलेगा, तब ग्रहण पहले से ही लगा होगा।

  • पूर्वोत्तर भारत : असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मेघालय जैसे राज्यों में यह सबसे स्पष्ट और अधिक समय के लिए दिखाई देगा। यहां पूर्ण ग्रहण  के कुछ अंश देखे जा सकते हैं।
  • शेष भारत: दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्रमा के उदय होने पर ग्रहण का अंतिम चरण दिखाई देगा। यहाँ यह लगभग 20 से 40 मिनट तक ही दिखाई देगा।
3 March 2026 at 07:49 IST

चंद्र ग्रहण 2026 किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

वर्ष 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। चूंकि चंद्रमा मन का कारक है और यह ग्रहण सिंह राशि में लग रहा है, इसलिए सभी 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। 

सकारात्मक प्रभाव वाली राशियां

मिथुन राशि- आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- यह ग्रहण आपके लिए बहुत शुभ रह सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक राशि- करियर में उन्नति के योग हैं। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि- मानसिक शांति महसूस होगी और स्वास्थ्य में सुधार आएगा। धन लाभ की संभावना है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 3 March 2026 at 07:52 IST